अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Politics

Coronavirus Update: फिर डरा रही कोविड-19 की रफ्तार, 11 राज्यों में फैला कोरोना

Coronavirus Latest Update: कोरोना वायरस का खतरा अभी टला नहीं है. कुछ समय की राहत के बाद एक बार फिर कोविड-19 (Covid19) के मामलों में तेजी से उछाल देखने को मिल रहा है. ये उछाल डराने वाला है क्योंकि एक दो नहीं बल्कि देश के 11 राज्यों में कोराना वायरस के केस बढ़ रहे हैं. कोविड के अलग-अलग वैरिएंट मुश्किल

Coronavirus Update: फिर डरा रही कोविड-19 की रफ्तार, 11 राज्यों में फैला कोरोना

Article Advertisement

Coronavirus Latest Update: कोरोना वायरस का खतरा अभी टला नहीं है. कुछ समय की राहत के बाद एक बार फिर कोविड-19 (Covid19) के मामलों में तेजी से उछाल देखने को मिल रहा है. ये उछाल डराने वाला है क्योंकि एक दो नहीं बल्कि देश के 11 राज्यों में कोराना वायरस के केस बढ़ रहे हैं. कोविड के अलग-अलग वैरिएंट मुश्किलें बढ़ा रहे हैं. ओमिक्रॉन (Omicron) का XBB.1.16 वैरिएंट की दहशत बढ़ने लगी है. बीते 24 घंटों में कोरोना के 3016 नए मामले सामने आने से हर किसी की चिंता बढ़ी हुई है. केंद्र से लेकर राज्य सरकार तक हर कोई अलर्ट मोड पर है. 6 महीने बाद बढ़ा डराने वाला आंकड़ा कोरोना वायरस की दहशत एक बार फिर बढ़ने लगी है. 6 महीने बाद देश में कोविड-19 के मामलों में जोरदार उछाल देखने को मिल रहा है. इससे पहले अक्टूबर 2022 को 3375 केस सामने आए थे. केंद्र सरकार ने बताया कितने हैं एक्टिव केस केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, मौजूदा समय में कुल 13509 एक्टिव मामले हैं. जबकि बीते 24 घंटे में 1396 लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं. सिर्फ दिल्ली में सितंबर के बाद सबसे ज्यादा कोविड-19 केस सामने आए हैं. वहीं पॉजिटिविटी रेट 13.89फीसदी तक पहुंच गया है. बीते 24 घंटे में देशभर में कोविड से 14 लोगों ने अपनी जान गंवाई है. इसमें केरल में सबसे ज्यादा 8 लोगों की मौत हुई है जबकि महाराष्ट्र में भी तीन लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. वहीं दिल्ली में 2 लोगों ने कोविड 19 के चलते दम तोड़ा है. एक मौत हिमाचल प्रदेश में भी हुई है.

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read