Seemanchal
देश के संविधान के साथ भाजपा कर रही है खिलवाड़ : पप्पू यादव
Published: 17/1/2020, 9:39:13 am•327 views•Seemanchal Live
देश के संविधान के साथ भाजपा कर रही है खिलवाड़ : पप्पू यादव गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र के बलिया बेलौन में संविधान बचाओ नागरिकता बचाओ के साथ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन व सभा का आयोजन किया गया। विधायक डॉ शकील अहमद ने कहा कि संविधान की रक्षा के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। सरकार को हर हाल में नागरि

देश के संविधान के साथ भाजपा कर रही है खिलवाड़ : पप्पू यादव गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र के बलिया बेलौन में संविधान बचाओ नागरिकता बचाओ के साथ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन व सभा का आयोजन किया गया।
विधायक डॉ शकील अहमद ने कहा कि संविधान की रक्षा के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
सरकार को हर हाल में नागरिकता संशोधन कानून व सीएए वापस लेना होगा।
यह कानून देशहित में नहीं है।
जन अधिकार पार्टी के संस्थापक व पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कहा कि भाजपा देश के संविधान के साथ खिलवाड़ कर रही है।
सम्प्रदायिक भावनाओं को भड़काने का कार्य किया जा रहा है।
इस सभा के माध्यम से वे सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने की अपील की।
उन्होंने कहा कि यह लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक चलेगी।
लोकतंत्र पर हमला बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
श्री यादव ने कहा कि जमू कश्मीर से कन्याकुंवारी तक एकता अभियान चलाकर कानून को हटाने का कार्य किया जायेगा।
उन्होंने केन्द्र सरकार पर जमकर प्रहार किया।
जेएनयू के छात्र नेता उमर खालिद ने कहा कि आज संविधान को खतरे में डालने का कार्य भाजपा कर रही है।
उसके मंसूबे को कभी पूरा नहीं होने दिया जायेगा।
छात्रों पर लाठी बरसायी जा रही है।
जेएनयू नेता अपेक्षा प्रियदर्शनी, एनसाई बालाजी, एएमयू के मशरुल अहमद उस्मानी ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून व एनआरसी देश के लिए कलंक है।
लोकतंत्र में छात्रों पर लाठी बरसाना कहां का न्याय है।
विधायक डॉ महबूब आलम ने कहा कि विधान सभा में भी मुद्दा को जोरदार ढंग से उठाया जायेगा।
सभा को तनवीर राही, आप नेता डॉ एम आर हक, शाह फैसल, मो आजाद, अबू सोहेल, उपेन्द्रनाथ चौधरी, मुखिया मो मेराज आलम, मो हासिम, मो कुर्बान, अंसार काजमी, हाजी असलम, शौकत हुसैन, मो रियाज, सनोवर, मो जाकीर, इरफान काजमी, मो मोज्जम, गुलाम सरवर, मुशर्रफ एहताम ,शम्सी आदि ने भी सम्बोधित किया।
HINDUSTAAN
What do you think?
Leave a Comment
Related News
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15006 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8184 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6738 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5988 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5634 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5227 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15006 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8184 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6738 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5988 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5634 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5227 views



