अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
सीमा पर तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, लैलोखर में 102 लीटर नेपाली शराब बरामदबिहार में सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों पर जोर, विभागों की गतिविधियां तेजभारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 मुकाबले से पहले बढ़ी चुनौती, भारतीय टीम की गेंदबाजी पर उठे सवालदुर्गा पूजा के रंग में रंगा बॉलीवुड, काजोल ने परिवार के साथ मनाया उत्सवAI एजेंट्स को लेकर बड़ा साइबर खतरा, CERT-In ने भारतीय संगठनों को किया सतर्कपश्चिम एशिया में तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य पर बढ़ी चिंता, वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर नजरRLM में टूट की खबरों के बीच बड़ा यू-टर्न, रामपुकार सिन्हा ने नाम लिया वापस; अब JDU के साथBhagalpur News: किशनगंज : हाटगांव विद्यालय में एसएसबी ने किया आपदा प्रबंधन का मॉक ड्रिल ।Bhagalpur News: सहरसा: ऑटो अनियंत्रित होने से युवक गंभीर रूप से घायलBhagalpur News: पूर्णिया: शराब के साथ पांच गिरफ्तारShravasti News: अधिकारियों ने की भारत नेपाल सीमा पर संयुक्त निरीक्षण एवं पेट्रोलिंगसीमा पर तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, लैलोखर में 102 लीटर नेपाली शराब बरामदबिहार में सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों पर जोर, विभागों की गतिविधियां तेजभारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 मुकाबले से पहले बढ़ी चुनौती, भारतीय टीम की गेंदबाजी पर उठे सवालदुर्गा पूजा के रंग में रंगा बॉलीवुड, काजोल ने परिवार के साथ मनाया उत्सवAI एजेंट्स को लेकर बड़ा साइबर खतरा, CERT-In ने भारतीय संगठनों को किया सतर्कपश्चिम एशिया में तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य पर बढ़ी चिंता, वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर नजरRLM में टूट की खबरों के बीच बड़ा यू-टर्न, रामपुकार सिन्हा ने नाम लिया वापस; अब JDU के साथBhagalpur News: किशनगंज : हाटगांव विद्यालय में एसएसबी ने किया आपदा प्रबंधन का मॉक ड्रिल ।Bhagalpur News: सहरसा: ऑटो अनियंत्रित होने से युवक गंभीर रूप से घायलBhagalpur News: पूर्णिया: शराब के साथ पांच गिरफ्तारShravasti News: अधिकारियों ने की भारत नेपाल सीमा पर संयुक्त निरीक्षण एवं पेट्रोलिंग

Article Advertisement

Politics

देश वंशवादी राजनीतिक दलों से ऊब चुका है, अब उनका टिक पाना मुश्किल: मोदी

देश वंशवादी राजनीतिक दलों से ऊब चुका है, अब उनका टिक पाना मुश्किल: मोदी हैदराबाद, तीन जुलाई (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को विपक्षी दलों पर जोरदार हमला बोला और कहा कि देश वंशवादी राजनीति और वंशवादी राजनीतिक दलों से पूरी तरह ऊब चुका है और ऐसी पार्टियों के लिए अब टिक पाना मुश्किल है। भार

देश वंशवादी राजनीतिक दलों से ऊब चुका है, अब उनका टिक पाना मुश्किल: मोदी

Article Advertisement

देश वंशवादी राजनीतिक दलों से ऊब चुका है, अब उनका टिक पाना मुश्किल: मोदी हैदराबाद, तीन जुलाई (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को विपक्षी दलों पर जोरदार हमला बोला और कहा कि देश वंशवादी राजनीति और वंशवादी राजनीतिक दलों से पूरी तरह ऊब चुका है और ऐसी पार्टियों के लिए अब टिक पाना मुश्किल है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि आजकल कई राजनीतिक दल अपने अस्तित्व को बचाने में लगे हुए हैं, लेकिन पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को उनपर न तो हास्य करना चाहिए और न व्यंग्य करना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘हमें सीखना है कि हम कोई ऐसा काम न करें, जो उन्होंने किया। विविधता की शक्ति के साथ हम अपने संगठन के संकल्प को देश में विस्तारित करें।’’ प्रधानमंत्री के संबोधन के प्रमुख हिस्सों के बारे में पत्रकारों को अवगत कराते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि भाजपा का उद्देश्य ‘‘सर्वजन हिताय और सर्वजन सुखाय’’ है, वहीं आज देश के कई विपक्षी दल वंशवाद से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। प्रसाद के मुताबिक मोदी ने कहा, ‘‘परिवारवाद से देश पूरी तरह ऊब चुका है। देश परिवारवादी पार्टियों से भी ऊब चुका है। ऐसे दलों के लिए अब टिक पाना मुश्किल है।’’ मोदी ने युवा पीढ़ी को आगे लाने का आह्वान करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे अधिक से अधिक युवाओं से संपर्क करें और उन्हें पार्टी से जोड़ें। भाजपा के लोकतांत्रिक चरित्र को लेकर उसकी आलोचना करने वाले दलों पर भी प्रधानमंत्री ने निशाना साधा और कहा, ‘‘हमारी पार्टी पर जो सवाल उठाते हैं, उनका अपना क्या हाल है। उनके संगठनात्मक ढांचे में कितना लोकतंत्र है?’’ प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ताओं से ‘‘स्नेह यात्रा’’ निकालने और समाज के सभी वर्गों तक पहुंचने को भी कहा।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read