अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास

Article Advertisement

Sports

न्यायालय ने पीसीआई से पैरालंपियन निशानेबाज नरेश शर्मा की याचिका पर निर्देश लेने को कहा

न्यायालय ने पीसीआई से पैरालंपियन निशानेबाज नरेश शर्मा की याचिका पर निर्देश लेने को कहा नयी दिल्ली, 22 जुलाई (भाषा) दिल्ली उच्च न्यायालय ने गुरुवार को भारतीय पैरालंपिक समिति (पीसीआई) के वकील से पांच बार के पैरालंपियन निशानेबाज नरेश कुमार शर्मा की उस याचिका पर संबंधित पक्षों से निर्देश लेने को कहा जो

न्यायालय ने पीसीआई से पैरालंपियन निशानेबाज नरेश शर्मा की याचिका पर निर्देश लेने को कहा

Article Advertisement

न्यायालय ने पीसीआई से पैरालंपियन निशानेबाज नरेश शर्मा की याचिका पर निर्देश लेने को कहा नयी दिल्ली, 22 जुलाई (भाषा) दिल्ली उच्च न्यायालय ने गुरुवार को भारतीय पैरालंपिक समिति (पीसीआई) के वकील से पांच बार के पैरालंपियन निशानेबाज नरेश कुमार शर्मा की उस याचिका पर संबंधित पक्षों से निर्देश लेने को कहा जो उन्होंने आगामी तोक्यो खेलों के लिए चयन नहीं किए जाने की वजह से दायर की । न्यायमूर्ति रेखा पल्ली ने इस मुद्दे पर निर्देश लेने के लिए पीसीआई के वकील को समय दिया और मामले की अगली सुनवाई के लिए 27 जुलाई की तारीख तय की । न्यायालय ने शर्मा के वकील द्वारा संबंधित पक्षों के ज्ञापन में संशोधन करने और पीसीआई द्वारा शर्मा की जगह चुने गये दीपक में भाग लेने के लिए एक मौखिक प्रार्थना की अनुमति दी। अर्जुन पुरस्कार विजेता शर्मा ने आरोप लगाया कि उन्होंने सभी पात्रता मानदंड और न्यूनतम क्वालीफाइंग स्कोर हासिल किये लेकिन इसके बाद भी चयन पैनल, भारतीय पैरालंपिक समिति (पीसीआई) ने जानबूझकर और मनमाने ढंग से पैरालंपिक के लिए उनके नाम की अनदेखी की। याचिका में मांग की गयी है कि न्यायालय पीसीआई को ‘आर7 स्पर्धा’ के लिए चयनित निशानेबाजों की सूची में शर्मा के नाम को शामिल करने का निर्देश दे। शर्मा के वकील जतन सिंह ने तर्क दिया कि चयन प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी नहीं थी और समिति याचिकाकर्ता के प्रति पक्षपाती थी। सुनवाई के दौरान पीसीआई का प्रतिनिधित्व कर रहे अधिवक्ता नवीन कुमार चौधरी ने कहा कि शर्मा ने अब तक एक भी पदक नहीं जीता है और वह केवल परेशानी पैदा करने के लिए भाग लेते रहते हैं । अधिवक्ता सुशांत सिंह और अमित कुमार शर्मा के माध्यम से दायर अपनी याचिका में, उन्होंने तर्क दिया है कि चयन प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी नहीं थी और समिति ने उनके खिलाफ पक्षपाती रवैया अपनाया।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read