अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

COVID-19: कोरोना पीड़ितों की खातिर सामने आई बच्ची, PM केयर्स फंड के लिए सौंपी गुल्लक

COVID-19: कोरोना पीड़ितों की खातिर सामने आई बच्ची, PM केयर्स फंड के लिए सौंपी गुल्लक पलक का हौसला और जज्बा समाज के लिए एक नजीर बन चुका है. इस बच्ची ने कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए अपनी गुल्लक प्रशासन को सौंप दी. कटिहार. "पुलिस वाले अंकल मेरी गुल्लक में जमा राशि को पीएम केयर्स फंड के लिए भेज दीजिए".

COVID-19: कोरोना पीड़ितों की खातिर सामने आई बच्ची, PM केयर्स फंड के लिए सौंपी गुल्लक

Article Advertisement

COVID-19: कोरोना पीड़ितों की खातिर सामने आई बच्ची, PM केयर्स फंड के लिए सौंपी गुल्लक पलक का हौसला और जज्बा समाज के लिए एक नजीर बन चुका है. इस बच्ची ने कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए अपनी गुल्लक प्रशासन को सौंप दी. कटिहार. "पुलिस वाले अंकल मेरी गुल्लक में जमा राशि को पीएम केयर्स फंड के लिए भेज दीजिए". बिहार के कटिहार में नन्हीं पलक की इस गुहार से पुलिस महकमा भी भावुक हो उठा और उसकी भावना की कद्र करते हुए मनिहारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) एसएचएम फाकरी ने स्टेट बैंक के मैनेजर को बुलाकर पलक के सामने ही उससे गुल्लक से निकले 409 रुपये को पीएम केयर्स फंड (PM Cares Fund) के लिए भेज दिया. एसडीपीओ को सौंपे 409 रुपये दरअसल, कटिहार जिला के मनिहारी बाजार के रहने वाली दीपक शर्मा की बेटी बचपन से ही समाज सेवा के लिए खास रुचि रखती है. वह अक्सर अपने बर्थडे के मौके पर भी जरूरतमंदों के बीच दान करती है. इस बार जैसे ही मनिहारी नेशनल स्कूल के कक्षा 4 की छात्रा पलक को टीवी और समाचार पत्रों के माध्यम से पता चला कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई में हर किसी को मदद के लिए हाथ बढ़ाने के लिए अपील की है, फिर क्या था पलक अपने परिजनों से पीएम केयर्स फंड में अपने जमा पैसे देने के लिए दबाव बनाने लगी. इस बीच वह परिजनों के साथ मनिहारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय पहुंचकर उनके गुल्लक में जमा राशि को सौंप दी. पुलिस ने तुरंत मनिहारी एसबीआई के मैनेजर अभिषेक कुमार को बुलाकर उनके ही सामने गुल्लक में जमा राशि को सौंप दिया. बैंक मैनेजर ने कहा कि वह इस राशि को प्रधानमंत्री आपदा कोष में जमा कर इसकी रसीद पलक को सौंप देंगे. साथ ही बैंक मैनेजर ने कहा कि यह वाकई नायाब पहल है. अगर कोई भी चाहे तो सीधे बैंक की किसी भी ब्रांच में जाकर प्रधानमंत्री राहत कोष में अपनी इच्छा अनुसार पैसा भेज सकता है.

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read