अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...

Article Advertisement

Sports

COVID-19 lockdown relaxation: केरल में आज से ऑर्ड-ईवन लागू, महाराष्ट्र के कारखाने खुलेंगे

केरल, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों ने लॉकडाउन 2.0 के दौरान 20 अप्रैल से अपने-अपने राज्यों में सीमित स्तर पर कृषि और कारोबारी गतिविधियां शुरू करने का ऐलान किया है। इनमें केरल में 20 से 24 अप्रैल के बीच चरणबद्ध तरीके से जिलों में सम-विषम के तहत वाहनों की आवाजाही को छूट होगी। इसकी शुरुआत कोट्टायम और इडुक

COVID-19 lockdown relaxation: केरल में आज से ऑर्ड-ईवन लागू, महाराष्ट्र के कारखाने खुलेंगे

Article Advertisement

केरल, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों ने लॉकडाउन 2.0 के दौरान 20 अप्रैल से अपने-अपने राज्यों में सीमित स्तर पर कृषि और कारोबारी गतिविधियां शुरू करने का ऐलान किया है। इनमें केरल में 20 से 24 अप्रैल के बीच चरणबद्ध तरीके से जिलों में सम-विषम के तहत वाहनों की आवाजाही को छूट होगी। इसकी शुरुआत कोट्टायम और इडुक्की से होगी। महाराष्ट्र में उद्योग भी स्थानीय मजदूरों के साथ काम शुरू कर सकेंगे। हालांकि ये सभी छूट केंद्र सरकार द्वारा 15 अप्रैल को जारी दिशानिर्देशों के दायरे में ही होंगी। केरल - कुछ इलाकों में रेस्तरां खुलेंगे सोम, बुध और शुक्रवार को विषम संख्या के वाहन चलेंगे मंगल, गुरु और शनिवार को सम संख्या के वाहन चलेंगे 50-60 किमी दूरी तक बसें चलेंगी, तीन सीट में दो यात्री नाई की दुकानें शनिवार और रविवार को खोली जाएंगी होटल-रेस्तरां शाम 7 बजे तक खुलेंगे, आठ बजे तक होम डिलीवरी खाद्य पदार्थ फैक्ट्री, मत्स्य पालन और मुर्गीपालन केंद्र खुलेंगे सहकारी संस्थानों में 33% और नगर निकायों में 35% कर्मी रहेंगे महाराष्ट्र - ग्रीन,ऑरेंज जोन में कामकाज कामगारों को आवास मुहैया कराएंगे उद्योग, लंबी दूरी की इजाजत नहीं उद्योगों को अनाज की आपूर्ति होगी और कच्चा माल भी मिलेगा उद्योगों को उत्पादन और प्रसंस्करण की गतिविधियों की अनुमति राजस्थान-हर सामान की ढुलाई सभी तरह के सामानों की आवाजाही को छूट रहेगी प्लंबर, मोची, कारपेंटर, लॉंड्री, मैकेनिक काम कर सकेंगे किराना, फल-सब्जी, दूध आदि की दुकानें खुलेंगी कर्नाटक-- पास लेने होंगे कार-बाइक चलाने के लिए 21 अप्रैल से पास लेने होंगे हॉटस्पॉट छोड़कर पूरे राज्य में हर तरह का निर्माण तेलंगाना ने लॉकडाउन सात मई तक बढ़ा तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव ने राज्य में लॉकडाउन को सात मई तक बढ़ा दिया है। जबकि केंद्र सरकार की ओर से लॉकडाउन की अवधि तीन मई तक ही है। राज्य की कैबिनेट बैठक के बाद चंद्रशेखर राव ने कहा कि तेलंगाना में लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। 20 अप्रैल से राज्य में फूड डिलिवरी एप जोमैटो, स्विगी को भी कारोबार करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। राव ने कहा कि अगर हम पिज्जा बर्गर नहीं खाएंगे तो मर नहीं जाएंगे। रमजान के दौरान भी किसी भी प्रकार का जमावड़ा नहीं होने दिया जाएगा। पंजाब सरकार ने छूट का निर्णय वापस लिया पंजाब सरकार ने लॉकडाउन में छूट देने का निर्णय रविवार रात को वापस ले लिया। मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की अध्यक्षता में राज्य के उच्च अधिकारियों की बैठक में यह फैसला लिया गया। राज्य में सिर्फ गेहूं खरीद का कार्य जारी रहेगा। इससे पहले पंजाब ने राज्य में कृषि के अलावा खनन कार्यों और ढाबे खोलने जैसी कई छूट सोमवार से लागू करने का निर्णय किया था। इसमें स्कूल-कॉलेज की किताबों की दुकानों और ढाबे खोलने का निर्णय भी था। सरकार ने देर रात कहा कि वह तीन मई तक लॉकडाउन में ढील नहीं देगी और विशेषज्ञ समिति की ओर से रिपोर्ट सौंपने के बाद ही लिया जाएगा। तमिलनाडु में आज फैसला तमिलनाडु सरकार राज्य में कुछ उद्योगों को पाबंदियों से ढील देने पर सोमवार को फैसला कर सकती है। यह फैसला एक विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट पर विचार करने के बाद लिया जाएगा। Source - Hindustan

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read