अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई: 432 लीटर नेपाली शराब जब्तबिहार के युवक की अस्पताल में मौतAra News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनपहाड़ों में भारी बारिश से आया रिकॉर्ड पानी, नासा के सैटेलाइट ने बताया बिहार में बाढ़ से कैसे मची तबाहीसीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई: 432 लीटर नेपाली शराब जब्तबिहार के युवक की अस्पताल में मौतAra News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनपहाड़ों में भारी बारिश से आया रिकॉर्ड पानी, नासा के सैटेलाइट ने बताया बिहार में बाढ़ से कैसे मची तबाही

Article Advertisement

Politics

कोरोना वायरस: मौलाना साद पर कसा शिकंजा, 11 अकाउंट और 18 मोबाइल में छिपा राज

कोरोना को लेकर बरती गई बड़ी लापरवाही के बाद से ही तबलीगी जमात पर दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का शिकंजा कसता जा रहा है। एजेंसियों की नजर जमात मुख्यालय के अकाउंट सहित 11 बैंक अकाउंट के ईद-गिर्द घूम रही है। आर्थिक गड़बड़ी की आशंका के मद्देनजर चल रही जांच में एजेंसियों की नजर 1

कोरोना वायरस: मौलाना साद पर कसा शिकंजा, 11 अकाउंट और 18 मोबाइल में छिपा राज

Article Advertisement

कोरोना को लेकर बरती गई बड़ी लापरवाही के बाद से ही तबलीगी जमात पर दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का शिकंजा कसता जा रहा है। एजेंसियों की नजर जमात मुख्यालय के अकाउंट सहित 11 बैंक अकाउंट के ईद-गिर्द घूम रही है। आर्थिक गड़बड़ी की आशंका के मद्देनजर चल रही जांच में एजेंसियों की नजर 11 अकाउंट के अलावा मौलाना के छह करीबी लोगों और 18 मोबाइल फोन पर भी है। संदिग्ध बैंक अकाउंट में हुए ट्रांजेक्शन की बारीकी से जांच की जा रही है, वहीं मौलाना साद के बेटों समेत छह करीबी रिश्तेदारों के पूरे नेटवर्क को खंगाला जा रहा है, जबकि जांच टीम के राडार पर 18 मोबाइल भी हैं, जिनकी पिछले तीन महीने की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) और उसकी लोकेशन की जांच भी की जा रही है। जोर-शोर से जुटी ईडी : आर्थिक मामलों की जांच में ईडी जोर-शोर से जुटी है, वहीं क्राइम ब्रांच अब तक एकत्र किए साक्ष्यों और दस्तावेजों को ईडी को मुहैया करा रही है। अन्य दूसरे मामलों जैसे किस स्तर पर लापरवाही की गई, लापरवाही की इस साजिश में कौन-कौन से लोग जिम्मेदार हैं और सरकारी आदेश क बाद ही कोरोना संक्रमण के बीच हजारों की तादात में लोगों को यहां रखने के लिए कौन-कौन से लोग जिम्मेदार लोगों की भूमिका पर अपना शिकंजा कसने में जुट गई है। हवाला कनेक्शन पर पैनी नजर : आर्थिक गड़बड़ी की आशंका के मद्देनजर हवाला कनेक्शन पर एजेंसियों की पैनी नजर है। बैंक अकाउंट में पिछले दिनों अचानक बढ़े कैश फ्लो और लेन-देन को लेकर जांच एजेंसी को शक है। हालांकि एजेंसियों ने अबतक यह साफ नहीं किया है कि किस तरह की आर्थिक गड़बड़ी सामने आ रही है या फिर हवाला कनेक्शन से लेकर कोई उनके हाथ कोई सबूत हाथ लगे हैं या नहीं। आलम यह है कि कई हवाला से जुड़े ऑपरेटर को इस जांच की जद मे रखा गया है। इतना ही नहीं इसके लिए कइयों से पूछताछ की जा चुकी है, जबकि कइयों से पूछताछ की तैयारी भी चल रही है। 18 मोबाइल कौन-कौन से : जिन 18 मोबाइल फोन की डिटेल खंगाली जा रही है, उसके बारे मे यह कहा जा रहा है कि ज्यादातर नंबर जांच के दायरे में आए बैंक अकाउंट से जुड़े हैं। ये मौलाना साद के बेटों और करीबी रिश्तेदारों के छह से आठ नेटवर्क से भी जुड़े हैं। इसलिए जांच एजेंसियां लगातार इनके जरिए पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुट गई हैं। Source :- Hindustan

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read