स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने दिल्ली में फिर से लॉकडाउन लगाने की संभावना से शनिवार को इनकार कर दिया और कहा कि यह कोरोना वायरस को फैलने से रोकने का समाधान नहीं है।
राष्ट्रीय राजधानी समेत देशभर में संक्रमण के मामले फिर तेजी से बढ़ रहे हैं।
जैन ने कहा कि पहले लॉकडाउन लागू करने का एक कारण था, क्योंकि किसी को इस वायरस के बारे में अधिक जानकारी नहीं थी।
उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ किसी व्यक्ति को संक्रमित होने और उससे उबरने में 14 दिन का समय लगता है।
विशेषज्ञों ने कहा कि यदि 21 दिन का लॉकडाउन लगाया गया, तो वायरस खत्म हो जाएगा।
जैन ने कहा, ‘‘प्राधिकारी लॉकडाउन की अवधि बढ़ाते रहे, लेकिन वायरस समाप्त नहीं हुआ।
मुझे नहीं लगता कि लॉकडाउन कोई समाधान है।’’ उन्होंने कहा कि शहर में एक और लॉकडाउन लगाने की ‘‘कोई संभावना’’ नहीं है।
मंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस के मरीजों के लिए अस्पतालों में बिस्तरों की पर्याप्त संख्या है और आवश्यकता पड़ने पर इनकी संख्या बढ़ाई जा सकती है।
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि दिल्ली में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 1,500 से अधिक दर्ज की गई।
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि दिल्ली में शुक्रवार को कोविड-19 के नौ और मरीजों ने दम तोड़ दिया, जो पिछले करीब दो माह के दौरान सबसे अधिक संख्या है।
दिल्ली में इस घातक वायरस के चलते अब तक 10,987 मरीजों की मौत हो चुकी है।
महानगर में संक्रमण के 1,534 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 6,54,276 तक पहुंच गई, जबकि 6.36 लाख से अधिक मरीज ठीक हो चुके हैं।
आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, 16 दिसंबर को सामने आए संक्रमण के 1,547 मामलों के बाद शुक्रवार को एक ही दिन में सर्वाधिक नए मामले दर्ज किए गए हैं।
Article Advertisement
Politics
दिल्ली में लॉकडाउन की कोई संभावना नहीं: जैन
स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने दिल्ली में फिर से लॉकडाउन लगाने की संभावना से शनिवार को इनकार कर दिया और कहा कि यह कोरोना वायरस को फैलने से रोकने का समाधान नहीं है। राष्ट्रीय राजधानी समेत देशभर में संक्रमण के मामले फिर तेजी से बढ़ रहे हैं। जैन ने कहा कि पहले लॉकडाउन लागू करने का एक कारण था, क्योंक

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें

Politics
SIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाब

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
