अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Politics

कोविड-19 टीके की छह करोड़ से अधिक खुराक 76 देशों को भेजी गयी हैं :हर्षवर्द्धन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्द्धन ने रविवार को कहा कि कोविड-19 टीके की छह करोड़ से अधिक खुराक 76 देशों को भेजी गयी हैं जबकि देश में लोगों को अब तक साढ़े चार करोड़ खुराक लगायी गयी हैं। हर्षवर्द्धन ने टीकाकरण अभियान को ‘‘जनांदोलन’’ बनाने का भी आह्वान किया। उन्होंने यहां सूक्ष्मजीव प्रौद्योगिकी संस

कोविड-19 टीके की छह करोड़ से अधिक खुराक 76 देशों को भेजी गयी हैं :हर्षवर्द्धन

Article Advertisement

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्द्धन ने रविवार को कहा कि कोविड-19 टीके की छह करोड़ से अधिक खुराक 76 देशों को भेजी गयी हैं जबकि देश में लोगों को अब तक साढ़े चार करोड़ खुराक लगायी गयी हैं। हर्षवर्द्धन ने टीकाकरण अभियान को ‘‘जनांदोलन’’ बनाने का भी आह्वान किया।

Article Advertisement

उन्होंने यहां सूक्ष्मजीव प्रौद्योगिकी संस्थान(सीएसआईआर-इमटेक) में संवाददताओं से कहा, ‘‘ इस देश में लोगों को आज सुबह तक कोविड-19 की करीब साढ़े चार करोड़ खुराक लगायी गयी हैं। छह करोड़ से अधिक खुराक 76 देशों को भेजी गयी हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी (भजपा) अध्यक्ष जे पी नड्डा ने टीकाकरण अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान किया है।’’ जीव विज्ञान के क्षेत्र में उद्यमिता को बढ़ावा देते हुए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान मंत्री हर्षवर्द्धन ने इमटेक बायो इनोवेशन सेंटर का उद्घाटन किया जो हैदराबाद के अटल इनक्यूबेशन सेंटर का विस्तार है। मंत्री ने कहा, ‘‘... विज्ञान में कई लंबित मुद्दों का हल करने की संभावना है, चाहे वह किसी भी क्षेत्र के हों। जब मैं सीएआईआर की प्रयोगशालाओं में या अन्य जगहों पर विज्ञान गतिविधियों को देखता हूं तो मुझे तसल्ली हो जाती है कि विज्ञान में संभावना है ।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैंने वैज्ञानिक बिरादरी से कहा है कि उन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान काफी अनुभव हासिल किया । उन्होंने इस मौके पर आगे बढ़कर हमारी काफी मदद की। उन्हें इस (कोरोना वायरस) जैसी किसी भी अनजान चीज के लिए तैयार रहना चाहिए जो शायद भविष्य में सामने आये।’’

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read