अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास

Article Advertisement

Politics

कोविड-19 के मद्देनजर दिल्ली में अधिकतर लोगों ने घर में ही पढ़ी ईद-उल-अजहा की नमाज़

कोविड-19 के मद्देनजर दिल्ली में अधिकतर लोगों ने घर में ही पढ़ी ईद-उल-अजहा की नमाज़ नयी दिल्ली, 21 जुलाई (भाषा) वैश्विक महामारी के साये के बीच दिल्ली में बुधवार को ईद-उल-अजहा के मौके पर अधिकतर लोगों ने नमाज घर में ही पढ़ी। संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए शहर में त्योहार पर एकत्रित होने पर रोक है। मु

कोविड-19 के मद्देनजर दिल्ली में अधिकतर लोगों ने घर में ही पढ़ी ईद-उल-अजहा की नमाज़

Article Advertisement

कोविड-19 के मद्देनजर दिल्ली में अधिकतर लोगों ने घर में ही पढ़ी ईद-उल-अजहा की नमाज़ नयी दिल्ली, 21 जुलाई (भाषा) वैश्विक महामारी के साये के बीच दिल्ली में बुधवार को ईद-उल-अजहा के मौके पर अधिकतर लोगों ने नमाज घर में ही पढ़ी। संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए शहर में त्योहार पर एकत्रित होने पर रोक है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों को बकरीद की शुभकामनाएं दी। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ सभी देशवासियों को ईद-उल-अज़हा की दिल से मुबारकबाद। ये त्योहार आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं खुशियां लेकर आए।’’ बकरीद पर मस्जिदों में आमतौर पर दिखने वाली हलचल और रौनक नदारद रही। पुरानी दिल्ली की जामा मस्जिद और फतेहपुरी मस्जिद भी लोगों के लिए बंद थी। भीड़ जमा न हो, इसके लिए मस्जिदों के बाहर पुलिस भी तैनात की गई है। जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने कहा, ‘‘ कोविड-19 संबंधी पाबंदियों के चलते सामूहिक रूप से नमाज़ पढ़ने पर रोक है, केवल कुछ कर्मचारियों और उनके परिवार ने ही आज ईद-उल-अजहा की नमाज़ पढ़ी।’’ पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि लोगों को घर पर ही ईद मनाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए इमामों के साथ बैठकें की गयी थीं, ताकि कोविड-19 वैश्विक महामारी के मद्देनजर सभी की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने बताया कि अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है और गश्त भी बढ़ा दी गई है ताकि त्योहार पर भीड़ एकत्रित ना हो। अधिकारी ने कहा, ‘‘लोगों को ईद की मुबारकबाद देने के लिए पुलिस ने पोस्टर लगाए हैं और साथ ही उनसे घर पर ही परिवार के साथ त्योहार मनाने तथा सुरक्षित रहने की अपील की गई है।’’ पुलिस उपायुक्त (नयी दिल्ली) दीपक यादव ने कहा कि मस्जिदों के इमाम और अन्य सदस्यों को कोविड-19 से जुड़े दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के दिशानिर्देशों के बारे में जानकारी दी गई और त्योहार सुरक्षित तरह से मनाने के लिए उनका सहयोग मांगा गया।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read