कोविड प्रभाव : अब दिल्ली नहीं दुबई में होगी एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप नयी दिल्ली, 28 अप्रैल (भाषा) भारत में कोविड—19 संकट को देखते हुए एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप अगले महीने दिल्ली के बजाय दुबई में आयोजित की जाएगी लेकिन राष्ट्रीय महासंघ अब भी यूएई के साथ इसका संयुक्त मेजबान होगा।
Sports
कोविड प्रभाव : अब दिल्ली नहीं दुबई में होगी एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप
कोविड प्रभाव : अब दिल्ली नहीं दुबई में होगी एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप नयी दिल्ली, 28 अप्रैल (भाषा) भारत में कोविड—19 संकट को देखते हुए एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप अगले महीने दिल्ली के बजाय दुबई में आयोजित की जाएगी लेकिन राष्ट्रीय महासंघ अब भी यूएई के साथ इसका संयुक्त मेजबान होगा। इस टूर्नामेंट

Article Advertisement
Article Advertisement
इस टूर्नामेंट का आयोजन 21 से 31 मई के बीच राष्ट्रीय राजधानी के इंदिरा गांधी स्टेडियम में किया जाना था लेकिन दिल्ली में अभी कोविड-19 के प्रतिदिन 20,000 से अधिक मामले सामने आ रहे हैं।
भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) ने बयान में कहा, 'भारत में अंतरराष्ट्रीय यात्रा प्रतिबंधों के कारण भारतीय मुक्केबाजी महासंघ ने एशियाई मुक्केबाजी परिसंघ (एएसबीसी) के साथ सलाह मशविरा करके एएसबीसी एशियाई एलीट पुरुष एवं महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप का आयोजन दुबई में कराने का फैसला किया।' इसमें कहा गया है, ‘‘इस प्रतियोगिता का आयोजन अब बीएफआई यूएई मुक्केबाजी महासंघ के साथ मिलकर करेगा।’’ भारत में कोविड-19 के प्रतिदिन तीन लाख से अधिक मामले आ रहे हैं जिसके बाद कई देशों ने भारत में उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया है।
बीएफआई ने कहा, ‘‘महामारी के कारण कई देशों ने अंतरराष्ट्रीय यात्रा प्रतिबंध लगाये हैं जिसे देखते हुए बीएफआई और एएसबीसी ने टूर्नामेंट का आयोजन दूसरे स्थान पर करने का संयुक्त फैसला किया।’’ राष्ट्रीय महासंघ के अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि यह फैसला करना काफी मुश्किल था।
उन्होंने कहा, ‘‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमें देश से बाहर इसका आयोजन करना पड़ रहा है।
हम चैंपियनशिप का आयोजन दिल्ली में करने के इच्छुक थे लेकिन हमारे पास कोई विकल्प नहीं बचा था।’’ सिंह ने कहा, ‘‘ मुक्केबाजों की सुरक्षा अधिक महत्वपूर्ण है और इसलिए हमने यह फैसला किया।
हम स्थिति पर करीबी निगरानी रखे हुए थे तथा एएसबीसी और भारत सरकार के साथ विचार विमर्श करने के बाद हमे टूर्नामेंट का आयोजन दुबई में करने का निर्णय किया
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Sports
न्यूजीलैंड ने भारत को 244 रन से रौंदा, 89 पर सिमटी टीम इंडिया; मैट हेनरी ने झटके 6 विकेट

Sports
बिहार क्रिकेट को बड़ी खबर: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी बने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए कप्तान

Sports
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 मुकाबले से पहले बढ़ी चुनौती, भारतीय टीम की गेंदबाजी पर उठे सवाल

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
