अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Sitamarhi News: नेपाल सीमा पर देर रात सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, अधिकारियों ने की रात्रि गश्तीसीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई: 432 लीटर नेपाली शराब जब्तबिहार के युवक की अस्पताल में मौतपहले बाढ़, अब चुनाव; बिहार में टीचर ट्रांसफर फिर अटके; रविवार से नहीं खुलेगा पोर्टलअतीक गैंग के जिस शूटर को 3 साल से खोज रही यूपी पुलिस, वो बिहार की जेल में बंद मिला; 5 लाख का इनामAra News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारSitamarhi News: नेपाल सीमा पर देर रात सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, अधिकारियों ने की रात्रि गश्तीसीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई: 432 लीटर नेपाली शराब जब्तबिहार के युवक की अस्पताल में मौतपहले बाढ़, अब चुनाव; बिहार में टीचर ट्रांसफर फिर अटके; रविवार से नहीं खुलेगा पोर्टलअतीक गैंग के जिस शूटर को 3 साल से खोज रही यूपी पुलिस, वो बिहार की जेल में बंद मिला; 5 लाख का इनामAra News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

Article Advertisement

Politics

कोविड-19 की तीसरी लहर की संभावना प्रबल है, युद्ध स्तर पर तैयारी कर रहे हैं : केजरीवाल

कोविड-19 की तीसरी लहर की संभावना प्रबल है, युद्ध स्तर पर तैयारी कर रहे हैं : केजरीवाल नयी दिल्ली, 12 जून (भाषा) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को आगाह किया कि कोरोना वायरस महामारी की तीसरी लहर आने की आशंका प्रबल है और उनकी सरकार इससे निपटने के लिए ‘‘युद्ध स्तर’’ पर तैयारियां कर रही

कोविड-19 की तीसरी लहर की संभावना प्रबल है, युद्ध स्तर पर तैयारी कर रहे हैं : केजरीवाल

Article Advertisement

कोविड-19 की तीसरी लहर की संभावना प्रबल है, युद्ध स्तर पर तैयारी कर रहे हैं : केजरीवाल नयी दिल्ली, 12 जून (भाषा) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को आगाह किया कि कोरोना वायरस महामारी की तीसरी लहर आने की आशंका प्रबल है और उनकी सरकार इससे निपटने के लिए ‘‘युद्ध स्तर’’ पर तैयारियां कर रही है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 की तीसरी लहर पर ब्रिटेन से संकेत मिल रहे हैं। 45 प्रतिशत तक टीकाकरण के बावजूद वहां मामले बढ़ रहे हैं इसलिए हम हाथ पर हाथ धरे नहीं बैठे रह सकते हैं। केजरीवाल एक ऑनलाइन कार्यक्रम में बोल रहे थे जिसमें उन्होंने दिल्ली के नौ अस्पतालों में 22 नए पीसीए ऑक्सीजन संयंत्रों का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली के नौ अस्पतालों में आज लगाए गए ये नए ऑक्सीजन संयंत्र कोविड-19 से लड़ने में हमारी तैयारियों को मजबूती देंगे।’’ मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में आगाह किया कि ‘‘कोरोना वायरस महामारी की तीसरी लहर आने की संभावना प्रबल है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम हाथ पर हाथ धरे नहीं बैठ सकते और हमारी सरकार इससे निपटने के लिए युद्ध स्तर पर तैयारियां कर रही है।’’ केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार तीसरी लहर के मामले में कोविड-19 से निपटने के लिए ऑक्सीजन टैंकर भी खरीद रही है। उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली के लोग कोविड की दूसरी लहर से निपटने में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे हैं और इस लड़ाई में शामिल होने के लिए उद्योग क्षेत्र के प्रति भी हम आभारी हैं।’’ केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने एक साथ मिलकर कोविड-19 की दूसरी लहर का सामना संघर्ष और अनुशासन से किया तथा ‘‘इसे काबू करने में सफल हुए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम प्रार्थना करते हैं कि कोविड की तीसरी लहर हमें प्रभावित न करे, लेकिन अगर ऐसा होता है तो दिल्ली को फिर से मिलकर लड़ना होगा।’’

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read