अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...

Article Advertisement

Politics

दिल्ली में 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों केलिये कोविड टीकाकरण का तीसरा चरण शुरू

नयी दिल्ली, एक अप्रैल (भाषा) कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण की बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी में शुरुआत हुई जिसमें 45 साल से ज्यादा उम्र के 65 लाख लोग शामिल होंगे। टीकाकरण अभियान ऐसे समय हो रहा है जब बीते कुछ हफ्तों से कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। दिल्ली में 16 जनवर

दिल्ली में 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों केलिये कोविड टीकाकरण का तीसरा चरण शुरू

Article Advertisement

नयी दिल्ली, एक अप्रैल (भाषा) कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण की बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी में शुरुआत हुई जिसमें 45 साल से ज्यादा उम्र के 65 लाख लोग शामिल होंगे। टीकाकरण अभियान ऐसे समय हो रहा है जब बीते कुछ हफ्तों से कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। दिल्ली में 16 जनवरी को शुरू हुए पहले चरण में 3.6 लाख स्वास्थ्य कर्मियों और अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों को टीका लगाया गया था। दूसरे चरण में 60 साल से ज्यादा उम्र वालों और 45-59 साल के अन्य बीमारियों से ग्रस्त लोगों को कोविड-रोधी टीके लगाए गए थे। सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पूर्व में कहा था, “तीसरे चरण में एक जनवरी 2022 को 45 साल या उससे ज्यादा उम्र के हो रहे लोग टीकाकरण करवा सकेंगे, भले ही उन्हें पहले से कोई दूसरी बीमारी हो या न हो।” सरकारी और निजी केंद्रों में सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक टीकाकरण की सुविधा मिलेगी। एक अधिकारी ने कहा कि सुबह नौ बजे से अपराह्न तीन बजे तक सिर्फ पंजीकृत लोगों को ही टीके लगाए जाएंगे। गैरपंजीकृत लोग अपराह्न तीन बजे से रात नौ बजे के बीच टीके लगवा सकेंगे। उन्होंने कहा कि टीका लगवाने के इच्छुक अर्ह लोगों को सिर्फ आधार कार्ड या कोई अन्य वैध पहचान-पत्र साथ रखना होगा। राष्ट्रीय राजधानी में तीसरे चरण में कोविड-19 रोधी टीकाकरण की सुविधा 136 निजी अस्पतालों समेत 192 स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध होगी। सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण मुफ्त होगा जबकि निजी स्वास्थ्य केंद्रों पर टीके की प्रत्येक खुराक के लिये 250 रुपये लिये जाएंगे। शहर के साकेत स्थिति मैक्स स्मार्ट सुपर स्पेशियेलिटी हॉस्पीटल की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सहर कुरैशी ने कहा, “हमनें टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत की है। लोगों की आमद उम्मीद से कम (एक मार्च से अगर तुलना करें तो) है क्योंकि छुट्टी नहीं थी। हालांकि शुक्रवार से शुरू हो रहे आगामी लंबे सप्ताहांत में यह संख्या बढ़ेगी।” उन्होंने कहा, “यहां 10 टीकाकरण केंद्र चलाए जा रहे हैं। हमारे पास टीकों की पर्याप्त मात्रा है और रोजाना लगभग 2000 खुराक आसानी से दी जा सकती हैं।” कुरैशी ने कहा कि ऑनलाइन पंजीकरण कराने वालों के अलावा अस्पताल उन लोगों को भी टीके लगा रहा है जो यहां आकर अपना पंजीकरण करा रहे हैं। कुछ टीकाकरण केंद्रों पर टीका लगवाने वालों की भीड़ रही जबकि कई अन्य पर टीका लगवाने के लिये आने वालों की संख्या सामान्य ही थी।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read