अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Sports

कोविड-19: पाकिस्तान का नीदरलैंड दौरा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने अपनी राष्ट्रीय टीम के जुलाई में होने वाले नीदरलैंड दौरे को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया है, क्योंकि डच सरकार ने कोविड-19 महामारी के कारण एक सितंबर तक सभी प्रतियोगिताओं पर प्रतिबंध लगा दिया है। पाकिस्तानी टीम को इस दौरे में चार, सात और नौ जुलाई को एमस्टेलवीन म

कोविड-19: पाकिस्तान का नीदरलैंड दौरा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

Article Advertisement

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने अपनी राष्ट्रीय टीम के जुलाई में होने वाले नीदरलैंड दौरे को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया है, क्योंकि डच सरकार ने कोविड-19 महामारी के कारण एक सितंबर तक सभी प्रतियोगिताओं पर प्रतिबंध लगा दिया है।

Article Advertisement

पाकिस्तानी टीम को इस दौरे में चार, सात और नौ जुलाई को एमस्टेलवीन में तीन एकदिवसीय मैच खेलने थे। पीसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वसीम खान ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ''यह दुखद है कि हमें नीदरलैंड का जुलाई दौरा स्थगित करना पड़ा है, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में यह सही फैसला है क्योंकि क्रिकेट मैच या प्रतियोगिता की तुलना में मानव जीवन अधिक मूल्यवान है।'' इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया सीरीज सितंबर तक के लिए टाली गई इससे पहले इंग्लैंड की ऑस्ट्रेलिया के साथ होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज को कोरोना वायरस के कारण सितंबर तक के लिए टाल दिया गया है। डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने पाया है कि ऐसी परिस्थितियों में जुलाई में होने वाली उसकी सीरीज संभव नहीं है और उसने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) से कहा है कि वह इस सीरीज को दो महीने आगे तक के लिए टाल दें। इंग्लैंड को तीन से 16 जुलाई तक ऑस्ट्रेलिया के साथ तीन टी-20 और इतने ही मैचों की सीरीज खेलनी थी। अगर इस सीरीज की तारीखों में बदलाव होता है तो इंग्लैंड को पाकिस्तान के साथ सीरीज समाप्त करके सीधे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैदान में उतरना पड़ सकता है। पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच की सीरीज दो सितंबर को खत्म होनी है। आईपीएल अनिश्चितकाल के लिए स्थगित आईपीएल 2020 को भी अनिश्चिचतकाल के लिए स्थगित किया जा चुका है। कोरोना वायरस महामारी की वजह से ऑस्ट्रेलिया में होने वाले आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2020 पर भी खतरा मंडरा रहा है। Source :- Hindustan

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read