अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Seemanchal

अररिया के फारबिसगंज में गायों की टोलियों के साथ निकली शोभायात्रा, पूजन को जुटे लोग

अररिया के फारबिसगंज में गायों की टोलियों के साथ निकली शोभायात्रा, पूजन को जुटे लोग गोपाष्टमी पर सोमवार को स्थानीय श्री हरिहर नाथ गौशाला परिसर समेत अन्य जगहों पर लोगों ने गौ माता की पूजा अर्चना की। मुख्य समारोह श्री हरिहर नाथ गोशाला परिसर में हुई। यहां शहर के सैकड़ों भक्तों ने गौशाल पहुंचकर हवन व पूजा

अररिया के फारबिसगंज में गायों की टोलियों के साथ निकली शोभायात्रा, पूजन को जुटे लोग

Article Advertisement

अररिया के फारबिसगंज में गायों की टोलियों के साथ निकली शोभायात्रा, पूजन को जुटे लोग गोपाष्टमी पर सोमवार को स्थानीय श्री हरिहर नाथ गौशाला परिसर समेत अन्य जगहों पर लोगों ने गौ माता की पूजा अर्चना की। मुख्य समारोह श्री हरिहर नाथ गोशाला परिसर में हुई।

Article Advertisement

यहां शहर के सैकड़ों भक्तों ने गौशाल पहुंचकर हवन व पूजा—पाठ में शामिल होकर गौ माता की पूजन की। इससे पूर्व गोशाला परिसर में स्थापित भगवान श्री कृष्ण मंदिर में पं. अनिल चौधरी समेत अन्य पंडितों की अगुवाई में मुख्य यजमान व समाजसेवी राम कुमार केशरी ने पूजा—अर्चना की। इस मौके पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन व पाठ किया। इससे बाद भक्तों द्वारा गौ माता की पूजा अर्चना की गयी। धार्मिक अनुष्ठान के बाद गोशाला परिसर से गाजे-बाजे के साथ अलग—अलग गायों की टोलियों को शहर में शोभायात्रा के शक्ल में निकाली गयी। इस दौरान गाजे-बाजे के साथ गौशाला के अधिकारी व कर्मचारी घर—घर जाकर लोगों से गो-माता की पूजा-अर्चना करायी। साथ ही आर्थिक सहयोग प्राप्त किया। इस मौके पर मुख्य यजमान राम कुमार केशरी ने कहा कि गौ माता के बिना मानव जाति का कल्याण संभव नहीं है। उपार्जित धन का एक उचित भाग दान किये बिना केवल अपने लिये उपयोग पाप का भोग है। इस पाप से मुक्ति के लिए गाय की सेवा व गौ पालन, गौ सरंक्षण, गो संवर्धन आदि सर्वोत्कृष्ट सहज व सुलभ साधन है। इस मौके पर गौशाला के सचिव सुभाष चंद्र अग्रवाल, तेज नारायण अग्रवाल, बच्छराज राखेचा, श्याम सुंदर माहेश्वरी, सुरेश शर्मा, जय कुमार अग्रवाल, कुंज बिहारी गोयल, शिवनारायण दास, राज कुमार लड्ढा उर्फ पप्पू, अमित गोयल, त्रिलोक अग्रवाल, मांगन मिश्र, हेमंत अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, जितेंद्र साह, सीमा फिटकरीवाला, अंजना गोयल, एकता गोयल, कुसूम अग्रवाल, रेणू अग्रवाल, शारदा राठी, उषा शर्मा, विमला अग्रवाल रूपा अग्रवाल, सविता अग्रवाल, शोभा अग्रवाल, वीणा चोखानी, सरोज अग्रवाल, बबिता अग्रवाल, मनीषा शारदा आदि मौजूद थे। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read