अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Sports

टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण के 50 साल पूरे होने पर गावस्कर का सम्मान

अहमदाबाद, छह मार्च (भाषा) भारत के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर को टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण के 50 साल पूरे होने पर शनिवार को यहां सम्मानित किया गया ।   71 वर्ष के पूर्व कप्तान को बीसीसीआई सचिव जय शाह ने भारत और इंग्लैंड के बीच चौथे क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन लंच ब्रेक में स्मृति

टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण के 50 साल पूरे होने पर गावस्कर का सम्मान

Article Advertisement

अहमदाबाद, छह मार्च (भाषा) भारत के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर को टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण के 50 साल पूरे होने पर शनिवार को यहां सम्मानित किया गया ।   71 वर्ष के पूर्व कप्तान को बीसीसीआई सचिव जय शाह ने भारत और इंग्लैंड के बीच चौथे क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन लंच ब्रेक में स्मृति स्वरूप कैप प्रदान की ।

Article Advertisement

  बीसीसीआई ने ट्वीट किया ,‘‘ टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर के टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण के 50 साल आज पूरे होने का जश्न ।’’   शाह ने अपने ट्विटर हैंडल पर भी इसकी तस्वीर डाली । उन्होंने लिखा ,‘‘ सुनील गावस्कर जी के भारत के लिये टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण के 50 साल पूरे होने का जश्न । सभी भारतीयों के लिये यह बड़ा पल और हम दुनिया के सबसे बड़े नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इसका जश्न मना रहे हैं ।’’   गावस्कर ने 1971 से 1987 के बीच भारत के लिये 125 टेस्ट और 108 वनडे खेलकर क्रमश: 10122 और 3092 रन बनाये । वह 1983 की विश्व कप विजेता टीम के भी सदस्य थे ।   सचिन तेंदुलकर ने 2005 में सर्वाधिक टेस्ट शतक का उनका रिकॉर्ड तोड़ा । गावस्कर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पदार्पण मैच में पहली पारी में 65 और दूसरी में 67 रन बनाये थे । भारत ने वह मैच और श्रृंखला दोनों जीते ।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read