फील्डर ने भागकर बचाया चौका, बल्लेबाजों ने दौड़कर ले लिए 5 रन… देखिए मजेदार वीडियो Cricket Funny Moments: किक्रेट के मैदान पर कई बार ऐसी घटना होती है, जो लोगों को खूब गुदगुदाती है।
आयरलैंड और जिम्बाब्वे के बीच खेले गए टेस्ट मैच में भी कुछ ऐसा ही हुआ, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
Cricket Funny Moments: आप क्रिकेट खेल रहे हों और खूब मेहनत से दौड़कर बाउंड्री बचाएं लेकिन बल्लेबाज दौड़कर बाउंड्री से ज्यादा रन बटोर ले तो आपको कैसा लगेगा।
लोग कहेंगे इससे तो बेहतर है कि वह गेंद बाउंड्री पर ही चली जाती।
कम ही लोग होंगे जो आपकी मेहनत की तारीफ करेंगे।
आयरलैंड और जिम्बाब्वे के बीच खेले गए इंटरनेशनल टेस्ट क्रिकेट में कुछ ऐसी ही घटना घटी है।
जहां, फील्डर ने अपनी मेहनत से दौड़कर चौका तो बचा लिया लेकिन विपक्षी टीम के बल्लेबाज ने दौड़कर 5 रन बना लिए।
अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
किसने बचाया चौका आयरलैंड और जिम्बाब्वे के बीच 25 से 28 जुलाई तक टेस्ट मैच खेला गया।
इस मैच में आयरलैंड की टीम अपनी दूसरी पारी खेल रही थी।
जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज रिचर्ड गरावा ने गेंद फेंकी, जिस पर आयरलैंड के बल्लेबाज एंडी मैकबर्नी ने कवर की ओर शॉट खेला।
गेंद बाउंड्री की ओर तेजी से जा रही थी, लेकिन कवर में फील्डिंग कर रहे जिम्बाब्वे के खिलाड़ी टेंडाई चितारा ने अपनी मेहनत से बाउंड्री लाइन के पास चौका बचा लिया।
टेंडाई चितारा ने इतनी फुर्ती के साथ दौड़ लगाई कि उन्होंने चौका तो बचा लिया लेकिन वह विज्ञापन बोर्ड को क्रास करके बाउंड्री के बाहर चले गए।
जब तक वह बाउंड्री के अंदर आए और गेंद वापस थ्रो की तब तक आयरलैंड के बल्लेबाज एंडी मैकबर्नी और लोर्कन टकर ने 5 रन दौड़कर पूरे कर लिए थे।
मैच के इस मजेदार पल के वीडियो को आयरलैंड क्रिकेट ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर शेयर किया है, जिसपर क्रिकेट फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
आयरलैंड ने जीता मैच आयरलैंड और जिम्बाब्वे के बीच खेले गए इस टेस्ट मैच में आयरलैंड की टीम ने 4 विकेट से जीत हासिल की।
जिम्बाब्वे ने मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 210 रन बनाए थे, जिसके जवाब में आयरलैंड ने 250 रन बनाकर 40 रन से लीड हासिल की।
इसके बाद जिम्बाब्वे ने दूसरी पारी में 197 रन का स्कोर बनाकर आयरलैंड को जीत के लिए 158 रन का लक्ष्य दिया।
आयरलैंड ने दूसरी पारी में 21 रन पर 5 विकेट गंवाने के बाद वापसी की और टीम ने 6 विकेट गंवाकर जीत हासिल की।
Article Advertisement
Sports
फील्डर ने भागकर बचाया चौका, बल्लेबाजों ने दौड़कर ले लिए 5 रन… देखिए मजेदार वीडियो
फील्डर ने भागकर बचाया चौका, बल्लेबाजों ने दौड़कर ले लिए 5 रन… देखिए मजेदार वीडियो Cricket Funny Moments: किक्रेट के मैदान पर कई बार ऐसी घटना होती है, जो लोगों को खूब गुदगुदाती है। आयरलैंड और जिम्बाब्वे के बीच खेले गए टेस्ट मैच में भी कुछ ऐसा ही हुआ, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। Cric

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Sports
एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान फाइनल, श्रीलंका को 124 रन से हराकर टीम इंडिया ने पक्की की जगह

Sports
एशियन गेम्स 2026 में भारत की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, पाकिस्तान को 3-0 से हराकर क्वार्टरफाइनल में बनाई जगह

Sports
सुचिका तारियाल ने रचा इतिहास, Asian Games में MMA में भारत को मिला पहला पदक

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
