अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
बिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लासयूपी- बिहार में बाढ़ से भारी तबाही, लाखों लोग हुए प्रभावित, देखें ये रिपोर्ट'कभी नहीं सोचा था CM और केंद्र में मंत्री बनूंगा', जन्मदिन पर माता-पिता को याद कर रो पड़े जीतन राम मांझी, ब...Bihar Weather Tomorrow: मानसून गया, अब शुष्क हवाओं का असर, बिहार के मौसम में आया बदलाव, जानें IMD अलर्टबिहार और यूपी में बाढ़ से भारी तबाही, कई जिलों में घुसा नदियों का पानीPatna MLC Election: अनंत सिंह के विरोध के बीच नीरज कुमार से मिले नीतीश, बोले- 'अच्छे से लड़ो और जीतो'NASA की सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी बिहार की बाढ़, अंतरिक्ष से दिखा 9 दिन में गंडक का बदला हुआ रूप, आखिर क्य...एक करोड़ महिलाएं बनेंगी अब लखपति, 'समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार' योजना के तहत मिलेगा 5-5 लाख का लोनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लासयूपी- बिहार में बाढ़ से भारी तबाही, लाखों लोग हुए प्रभावित, देखें ये रिपोर्ट'कभी नहीं सोचा था CM और केंद्र में मंत्री बनूंगा', जन्मदिन पर माता-पिता को याद कर रो पड़े जीतन राम मांझी, ब...Bihar Weather Tomorrow: मानसून गया, अब शुष्क हवाओं का असर, बिहार के मौसम में आया बदलाव, जानें IMD अलर्टबिहार और यूपी में बाढ़ से भारी तबाही, कई जिलों में घुसा नदियों का पानीPatna MLC Election: अनंत सिंह के विरोध के बीच नीरज कुमार से मिले नीतीश, बोले- 'अच्छे से लड़ो और जीतो'NASA की सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी बिहार की बाढ़, अंतरिक्ष से दिखा 9 दिन में गंडक का बदला हुआ रूप, आखिर क्य...एक करोड़ महिलाएं बनेंगी अब लखपति, 'समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार' योजना के तहत मिलेगा 5-5 लाख का लोन

Article Advertisement

Politics

अगर भ्रष्टाचार का कोई भी आरोप सिद्ध हो जाए तो खुद को फांसी पर लटका लूंगा:अभिषेक बनर्जी

अगर भ्रष्टाचार का कोई भी आरोप सिद्ध हो जाए तो खुद को फांसी पर लटका लूंगा:अभिषेक बनर्जी कोलकाता, पांच सितंबर (भाषा) मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे एवं तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी ने रविवार को कहा कि अगर कोई केंद्रीय एजेंसी किसी भी अवैध लेन-देन में उनकी संलिप्तता को साबित कर दे, तो

अगर भ्रष्टाचार का कोई भी आरोप सिद्ध हो जाए तो खुद को फांसी पर लटका लूंगा:अभिषेक बनर्जी

Article Advertisement

अगर भ्रष्टाचार का कोई भी आरोप सिद्ध हो जाए तो खुद को फांसी पर लटका लूंगा:अभिषेक बनर्जी कोलकाता, पांच सितंबर (भाषा) मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे एवं तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी ने रविवार को कहा कि अगर कोई केंद्रीय एजेंसी किसी भी अवैध लेन-देन में उनकी संलिप्तता को साबित कर दे, तो वह खुद को फांसी पर लटका लेंगे। कथित कोयला घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश होने के लिए नयी दिल्ली रवाना होने से पहले कोलकाता हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बात करते हुए बनर्जी ने भाजपा पर राज्य विधानसभा चुनाव हारने के बाद राजनीतिक प्रतिशोध में शामिल होने का आरोप लगाया। तृणमूल कांग्रेस नेता ने कहा, ' जैसा कि मैंने नवंबर में जनसभाओं में जो कहा था, मैं दोहराता हूं कि अगर कोई केंद्रीय एजेंसी 10 पैसे के भी किसी अवैध लेन-देन में मेरी संलिप्तता साबित कर सकती है, तो सीबीआई या ईडी जांच की कोई आवश्यकता नहीं होगी, मैं मंच पर खुद को सार्वजनिक रूप से फांसी पर लटका लूंगा।' पश्चिम बंगाल में कथित कोयला घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में पूछताछ के लिए अभिषेक बनर्जी को छह सितंबर को नयी दिल्ली में जांच अधिकारी के सामने पेश होने के लिए तलब किया गया है। बनर्जी ने कहा, ' मैं किसी भी तरह की जांच का सामना करने के लिए तैयार हूं।' उन्होंने कहा कि मामला कोलकाता का होने के बावजूद उन्हें नयी दिल्ली बुलाया गया। बनर्जी ने आरोप लगाया, ' चुनाव हारने और तृणमूल कांग्रेस से राजनीतिक रूप से निपटने में नाकाम रहने के बाद वे (भाजपा) अब बदला लेना चाहते हैं।'

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read