अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

सी टेट उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के द्वारा प्राथमिक शिक्षक नियोजन में भागीदारी देने की मांग को लेकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया गया |

आज दिनांक 14 जून 2020 को जिले के दिसंबर सी टेट उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के द्वारा प्राथमिक शिक्षक नियोजन में भागीदारी देने की मांग को लेकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया गया | भारतीय स्वतंत्र शिक्षण संघ के राष्ट्रीय संयोजक सह अध्यक्ष श्री भारत मानस के आह्वान पर बिहार राज्य के सभी जिले में दिसंबर सीटेट उ

सी टेट उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के द्वारा प्राथमिक शिक्षक नियोजन में भागीदारी देने की मांग को लेकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया गया |

Article Advertisement

आज दिनांक 14 जून 2020 को जिले के दिसंबर सी टेट उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के द्वारा प्राथमिक शिक्षक नियोजन में भागीदारी देने की मांग को लेकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया गया | भारतीय स्वतंत्र शिक्षण संघ के राष्ट्रीय संयोजक सह अध्यक्ष श्री भारत मानस के आह्वान पर बिहार राज्य के सभी जिले में दिसंबर सीटेट उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के द्वारा छठे चरण के प्राथमिक शिक्षक नियोजन में आवेदन करने के का मौका देने एवं बिहार राज्य में बिहार राज्य के अभ्यर्थियों को ही नियुक्ति में स्थान देने की मांग को लेकर मौन धारण कर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया गया | प्रत्येक जिले के दिसंबर सी टेट उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का आंकड़ा तैयार किया गया, जिसे समेकित करते हुए बिहार सरकार को सौंपा जाएगा | हमारी संख्या पूरे बिहार राज्य में रिक्ति के आंकड़े से अधिक नहीं है | हम लोग को इस नियोजन में समायोजित करने से किसी भी प्रकार का की समस्या उत्पन्न नहीं होगी | चुकी बहाली के लिए आवेदन लेने के बाद बहाली पर रोक लगा दी गई थी और इस क्रम में बहाली पर रोक हटाने के बाद पुनः आवेदन लिया जा रहा है, जिसमें हम दिसंबर सी टेट उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को मौका नहीं दिया जा रहा है | हम सब न्यूनतम अर्हता प्राप्त हैं | अतः हम लोगों को इस प्राथमिक शिक्षक नियोजन में समान अवसर दिया जाना हमारा संवैधानिक अधिकार है | इसी क्रम में जिले के सैकड़ों अभ्यर्थी जिला समाहरणालय के पास जमा होकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बैठक किया, जिला संयोजक एवं कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चुनाव किया गया एवं अपनी मांगों का ज्ञापन जनप्रतिनिधियों को सौंपा गया,अगर बिहार सरकार के द्वारा हमारी मांगों को पूर्ण कर प्राथमिक शिक्षक नियोजन में भागीदारी नहीं दी गई,तो राज्य स्तर पर सामूहिक रूप से बहुत बड़ा आंदोलन किया जाएगा और जरूरत के अनुसार माननीय उच्च न्यायालय का सहारा लिया जाएगा | किशनगंज जिला से तारकेश्वर सर , निर्मल मंडल,मनोज सिंह ,जेबा प्रवीण,व एवं अन्य सैकड़ों अभ्यर्थियों ने विरोध प्रदर्शन में भाग लिया।

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read