Cyclone Dana: अगले 24 घंटे ‘खतरनाक’; तूफान तबाही मचाने को तैयार; 2 राज्यों में रेड अलर्ट, पढ़ें ताजा अपडेट Cyclone Dana Latest Update: चक्रवाती तूफान अगले 24 घंटे में समुद्र तट से टकरा सकता है।
मौसम विभाग ने ओडिशा और पश्चिम बंगाल में रेड अलर्ट घोषित कर दिया है।
Politics
Cyclone Dana: अगले 24 घंटे ‘खतरनाक’; तूफान तबाही मचाने को तैयार; 2 राज्यों में रेड अलर्ट, पढ़ें ताजा अपडेट
Cyclone Dana: अगले 24 घंटे ‘खतरनाक’; तूफान तबाही मचाने को तैयार; 2 राज्यों में रेड अलर्ट, पढ़ें ताजा अपडेट Cyclone Dana Latest Update: चक्रवाती तूफान अगले 24 घंटे में समुद्र तट से टकरा सकता है। मौसम विभाग ने ओडिशा और पश्चिम बंगाल में रेड अलर्ट घोषित कर दिया है। दोनों राज्यों की सरकारों ने तूफान से न

Article Advertisement
Article Advertisement
दोनों राज्यों की सरकारों ने तूफान से निपटने के लिए पूरी तैयारी कर ली है।
लोगों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट कर दिया है।
Cyclone Dana Odisha Landfall: देश के 2 राज्यों ओडिशा और पश्चिम बंगाल के लिए अगले 24 घंटे काफी खतरनाक साबित होने वाले हैं, क्योंकि पूर्वी-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना चक्रवाती तूफान दाना तबाही मचाने को तैयार है।
आज 24 अक्टूबर की शाम से कल 25 अक्टूबर की सुबह तक यह समुद्री तूफान ओडिशा के पुरी में समुद्र तट से टकराएगा।
इसके प्रभाव का अनुमान लगाते हुए मौसम विभाग (IMD) ने ओडिशा और पश्चिम बंगाल में रेड अलर्ट घोषित किया हुआ है।
तूफान का असर 6 राज्यों पर पड़ेगा।
कई दिन से केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में भी भारी बारिश हो रही है।
कल से ओडिशा और पश्चिम बंगाल के समुद्र तटीय इलाकों में तूफानी हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है।
आज और कल यह तूफान ओडिशा और पश्चिम बंगाल में तबाही मचा सकता है।
मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए दोनों राज्यों की सरकारों ने तूफान से निपटने की तैयारी भी कर ली है।
आइए चक्रवाती तूफान दाना को लेकर ताजा अपडेट जानते हैं चक्रवाती तूफान का ताजा स्थिति चक्रवाती तूफान दाना पूर्व-मध्य और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर पिछले 6 घंटों के दौरान 12 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से मंडरा रहा है।
कल 23 अक्टूबर को तूफान वहीं उसी क्षेत्र में केंद्रित था।
अभी तूफान पारादीप (ओडिशा) से लगभग 420 किमी दक्षिणपूर्व, धमारा (ओडिशा) से 450 किमी दक्षिण-दक्षिणपूर्व और सागर द्वीप (पश्चिम बंगाल) से 500 किमी दक्षिण-दक्षिणपूर्व में है।
इसके उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और आज 24 अक्टूबर की सुबह तक मध्य और निकटवर्ती उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है।
24 अक्टूबर की आधी रात से 25 अक्टूबर की सुबह तक यह तूफान पुरी और सागर द्वीप के बीच भितरकनिका और धमारा (ओडिशा) के करीब उत्तरी ओडिशा और पश्चिम बंगाल तटों को पार करेगा।
100-110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं के साथ यह चक्रवाती तूफान समुद्र में ज्वार भाटा की स्थिति बना सकता है।
ऐसे में अगले 24 घंटे समुद्र में करीब 6 फीट ऊंची लहरें उठेंगी, जो ओडिशा और पश्चिम बंगाल के समुद्र तटों से टकराएंगी।
वहीं तूफानी हवाओं के साथ दोनों राज्यों में भारी बारिश होगी।
इसलिए समुद्र तटों पर जाना खतरनाक हो सकता है।
6 राज्यों पर पड़ेगा तूफान का आसार मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, चक्रवाती तूफान का असर 6 राज्यों पर पड़ने की संभावना है।
मौसम विभाग ने 24 से 26 अक्टूबर तक 3 दिन ओडिशा के 14 समुद्र तटीय जिलों में तूफानी हवाएं चलने और भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई है।
7 से 20 CM बारिश हो सकती है।
पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर, दक्षिण 24 परगना, उत्तर 24 परगना में आज बहुत भारी बारिश होने का अलर्ट है।
आंध्र प्रदेश के रायलसीमा में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं के साथ भारी बारिश होने का अनुमान है।
कर्नाटक में तूफान के आने से पहले हुई बारिश के कारण बाढ़ के हालात हैं।
बारिश के कारण बेंगलुरु में निर्माणाधीन इमारत ढहने से हादसा हो चुका है, जिसमें 8 लोग मारे गए हैं।
तमिलनाडु, पुदुचेरी और पूर्वी भारत के कुछ राज्यों में अगले 5 दिन भारी बारिश हो सकती है।
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
कल्याण बनर्जी के बयान पर लॉकेट चटर्जी का पलटवार — "बंगाल सभी का है, बांटने की राजनीति से कुछ नहीं होगा

Politics
आदित्य ठाकरे का बड़ा आरोप: विपक्षी नेताओं ही नहीं, BJP के कई मंत्रियों के फोन भी टैप हो रहे हैं

Politics
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर.एन. रवि ने कोलकाता के श्री मुरुगन मंदिर और श्री राम मंदिर में किए दर्शन

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
