अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

Katihar:- फॉर्म जांच नहीं होने पर छात्रों का हंगामा

फॉर्म जांच नहीं होने पर छात्रों का हंगामा कटिहार, निज प्रतिनिधि। डीएस कॉलेज में नामांकन को लेकर जारी अवरोध खत्म नहीं हो रहा है। बुधवार कोएक अतिथि शिक्षक से नोंक-झोंक के बाद स्नातक पार्ट वन 2022-25 और स्नातक तृतीय खंड में नामांकन प्रक्रिया बंद थी। गुरुवार को भी शिक्षकेत्तर कर्मियों के फॉर्म जांच करने

Katihar:- फॉर्म जांच नहीं होने पर छात्रों का हंगामा

Article Advertisement

फॉर्म जांच नहीं होने पर छात्रों का हंगामा कटिहार, निज प्रतिनिधि। डीएस कॉलेज में नामांकन को लेकर जारी अवरोध खत्म नहीं हो रहा है। बुधवार कोएक अतिथि शिक्षक से नोंक-झोंक के बाद स्नातक पार्ट वन 2022-25 और स्नातक तृतीय खंड में नामांकन प्रक्रिया बंद थी।

Article Advertisement

गुरुवार को भी शिक्षकेत्तर कर्मियों के फॉर्म जांच करने से मना और बीपीएससी पीटी परीक्षा को लेकर कॉलेज में हुई बैठक के बाद फॉर्म जांच नहीं होने से छात्र भड़क गये। कुरसेला, नवगछिया व जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहंुचे छात्रों ने जमकर कॉलेज परिसर में हंगामा किया। 12 बजे के बाद फॉर्म जांच बंद करने पर शिक्षक सदन व प्राचार्य कक्ष में एकठ्ठा होकर छात्र नामांकन चालू कराने की मांग की। एक घंटे से अधिक समय तक नामांकन बाधित रहा। प्राचार्य प्रो डॉ संजीव कुमार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस की निगरानी में प्रशासनिक भवन में कतार लगाकर नामांकन कार्य लगभग एक बजे से शुरू कराया। 144 लागू के बाद काम बंद : बीपीएससी परीक्षा का डीएस कॉलेज में केंद्र है। कॉलेज प्रशासन ने144 लागू की सूचना के बाद कर्मियों ने फॉर्म जांच करने से हाथ खड़ा दिया गया। जिसके बाद छात्र छात्राओं ने इसका विरोध शुरू कर दिया गया। लगभग एक घंटे तक कॉलेज परिसर में छात्रों की भीड़ लग गयी।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read