अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Seemanchal

युवक की मौत से पसरा मातम

युवक की मौत से पसरा मातम शहर से सटे रामपुर के समीप शनिवार की देर शाम सड़क दुर्घटना में 25 वर्षीय युवक अंजनी कुमार की मौत से हर कोई गमगीन है। घर वाले व उसके दोस्तों को यह विश्वास ही नहीं हो रहा है की अंजनी अब इस दुनिया में नहीं है। शनिवार की रात रामपुर के समीप एनएच-31 में ट्रक की ठोकर से अंजनी की मौत

युवक की मौत से पसरा मातम

Article Advertisement

युवक की मौत से पसरा मातम शहर से सटे रामपुर के समीप शनिवार की देर शाम सड़क दुर्घटना में 25 वर्षीय युवक अंजनी कुमार की मौत से हर कोई गमगीन है। घर वाले व उसके दोस्तों को यह विश्वास ही नहीं हो रहा है की अंजनी अब इस दुनिया में नहीं है।

Article Advertisement

शनिवार की रात रामपुर के समीप एनएच-31 में ट्रक की ठोकर से अंजनी की मौत हुई थी। वह रामपुर स्थित ब्रजेश ऑटोमोबाइल में सेल्स मैनेजर के पद पर कार्यरत था। रोज की तरह अपनी ड्यूटी समाप्त कर शो रूम से रूईधासा स्थित घर की ओर निकला ही था की पीछे से आ रही ट्रक ने ठोकर मार दी। आसपास के लोगों की सहायता से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया। अस्पताल के चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सदर थानाध्यक्ष राजेश तिवारी सदर अस्पताल पहुंचे और आगे की कार्रवाई में जुट गये। इधर एआईएम के विधायक कमरूल होदा भी सदर अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों से मुलाकात की। घटना की जानकारी जिसे भी मिलती थी वह अस्पताल की ओर दौड़ पड़ता था। घटना को लेकर मृतक के रूईधासा स्थित मोहल्ले में गम का माहौल व्याप्त है। अंजनी के कंधे पर ही परिवार के भरण पोषण की जिम्मेवारी थी। मोहल्ले के लोग बताते हैं की माता-पिता की देखभाल के लिए ही उसने नेवी की नौकरी ज्वाईन नहीं की थी। नौकरी होने पर उसे अपने माता-पिता से दूर रहना पड़ता। घर के लोगों की देख भाल के लिए उसने नौकरी ज्वाईन नहीं की थी। मृतक के घर वाले छठ पर्व मनाने अपने गांव गये थे। घटना की सूचना मिलते ही शनिवार की देर रात किशनगंज पहुंची माता व पिता की चित्कार से पूरा माहौल गमगीन हो उठा था। मां की चीत्कार से कोई भी अपने आंसुओं को नहीं रोक पा रहा था। मां बार-बार यही कर रही थी। ये क्या हो गया। मृदभाषी स्वभाव का होने के कारण मोहल्ले के लोगों में काफी प्रिय था। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद रविवार को अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूर्ण की गई। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read