अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

Araria:- नरपतगंज के रेवाही में शराबियों ने चौकीदार के घर पर किया हमला, लोग जख्मी

नरपतगंज के रेवाही में शराबियों ने चौकीदार के घर पर किया हमला, लोग जख्मी नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के रेवाही पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या पांच में रविवार की रात शराब पीकर उत्पात मचा रहे हैं वह लोगों को जब चौकीदार ने रोका तो आक्रोशित होकर शराबियों ने करीब एक दर्जन से ज्यादा लोगों को लेकर चौकीदार के घर पर

Araria:- नरपतगंज के रेवाही में शराबियों ने चौकीदार के घर पर किया हमला, लोग जख्मी

Article Advertisement

नरपतगंज के रेवाही में शराबियों ने चौकीदार के घर पर किया हमला, लोग जख्मी नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के रेवाही पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या पांच में रविवार की रात शराब पीकर उत्पात मचा रहे हैं वह लोगों को जब चौकीदार ने रोका तो आक्रोशित होकर शराबियों ने करीब एक दर्जन से ज्यादा लोगों को लेकर चौकीदार के घर पर जाकर हमला कर दिया और मारपीट कर चौकीदार समेत आधा दर्जन परिजन को जख्मी कर देने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है।

Article Advertisement

जख्मी चौकीदार का नाम राधे बताया जाता है। जो नरपतगंज थाना में कार्यरत है। हमला में परिजन के साथ मारपीट कर चौकीदार पुत्र महिला सहित आधा दर्जन लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना के बाद परिजनों ने इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतगंज में भर्ती कराया गया। जहां इलाज कराने के बाद नरपतगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज के लिए आवेदन दिया गया है। घायल में चंद्रशेखर पासवान पिता जगदीश पासवान, रूबी देवी पति चंद्रशेखर पासवान, मोहन कुमार पिता जगदीश पासवान ,चानो देवी पति जगदीश पासवान, जगदीश पासवान पिता सोती पासवान, अजय पासवान पिता राधे पासमान बताए जाते हैं। थाना में दिए आवेदन के अनुसार बताया कि रेवाही वार्ड संख्या पांच निवासी राधे पासवान जो स्थानीय चौकीदार है। रविवार रात उनके घर के आगे पड़ोस के विदो पासवान, श्याम सुंदर पासवान के द्वारा शराब पीकर हंगामा किया जा रहा था जिसके बाद स्थानीय चौकीदार व परिजनों के द्वारा विरोध किया गया। जिसके बाद आक्रोशित बीदो पासवान, श्याम सुंदर पासवान, भोला पासवान, रामेश्वर पासवान सहित दर्जनों की संख्या में लोगों के द्वारा चौकीदार के घर पर हमला करते हुए महिला सहित आधा दर्जन लोगों को मारपीट करते हुए गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना के बाद आसपास के लोगों के द्वारा बीच-बचाव करवा कर मामले को शांत कराया गया एवं सभी जख्मी को इलाज के लिए नरपतगंज अस्पताल ले जाया गया। नरपतगंज थाना पुलिस ने भी घटनास्थल व प्राथमिक स्वास्थ्य में पहुंचकर कई बिंदुओं पर जानकारी ली मामले की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष शैलेश कुमार पांडे ने बताया कि मामला बड़ा ही समझे ने मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read