अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Politics

आदित्य ठाकरे को घर में घेर रहे एकनाथ शिंदे, विधानसभा के 100 नेता पार्टी में शामिल

आदित्य ठाकरे को घर में घेर रहे एकनाथ शिंदे, विधानसभा के 100 नेता पार्टी में शामिल शिवसेना के दोनों गुटों के बीच लगातार तेज हो रही है। अब एकनाथ शिंदे गुट ने उद्धव ठाकरे समूह को एक और झटका दिया है। पूर्व मंत्री और वर्ली विधानसभा सीट से विधायक आदित्य ठाकरे के क्षेत्र के 100 शिवसेना नेता और कार्यकर्ता ए

आदित्य ठाकरे को घर में घेर रहे एकनाथ शिंदे, विधानसभा के 100 नेता पार्टी में शामिल

Article Advertisement

आदित्य ठाकरे को घर में घेर रहे एकनाथ शिंदे, विधानसभा के 100 नेता पार्टी में शामिल शिवसेना के दोनों गुटों के बीच लगातार तेज हो रही है। अब एकनाथ शिंदे गुट ने उद्धव ठाकरे समूह को एक और झटका दिया है। पूर्व मंत्री और वर्ली विधानसभा सीट से विधायक आदित्य ठाकरे के क्षेत्र के 100 शिवसेना नेता और कार्यकर्ता एकनाथ शिंदे गुट में शामिल हो गए हैं।

Article Advertisement

एक तरफ शिवसेना की ओर से दशहरा रैली की तैयारी की जा रही है, जिसके लिए हाई कोर्ट से उसने परमिशन हासिल की है। वहीं दूसरी तरफ नेताओं के टूटने से उसे करारा झटका लगा है। इस बीच उद्धव ठाकरे गुट ने एकनाथ शिंदे ग्रुप पर तंज कसते हुए कहा कि उनकी ओर से जो दशहरा रैली की जानी है, वह चोरों की सभा है। सामना के साप्ताहिक कॉलम रोक-टोक में शिवसेना ने एकनाथ शिंदे गुट की ओर से पार्टी पर दावे को लेकर कहा कि यह भाजपा की साजिश है। शिवसेना ने कहा कि खुद को पार्टी का दावेदार बताने के पीछे एकनाथ शिंदे का दिमाग नहीं है। इसके अलावा शिवसेना ने एकनाथ शिंदे पर हमला बोलते हुए कहा कि यदि आप में हिम्मत है तो अलग पार्टी बनाकर दिखाओ। उद्धव ठाकरे गुट ने कहा कि ईडी के डर से एकनाथ शिंदे ने शिवसेना को छोड़कर भाजपा के पास जाने का फैसला लिया। बता दें कि बीएमसी की ओर से शिवसेना को शिवाजी पार्क में रैली की इजाजत नहीं मिल रही थी। इस पर शिवसेना ने हाई कोर्ट में अर्जी डाली थी और एकनाथ शिंदे ने भी अदालत का रुख किया था। यहां कोर्ट ने उद्धव ठाकरे गुट के पक्ष में फैसला दिया और बीएमसी को आदेश दिया कि नियमों के मुताबिक उन्हें रैली करने की इजाजत दी जाए। रविवार को शिवसेना के 100 कार्यकर्ताओं के अलावा एकनाथ शिंदे गुट ने शरद पवार की पार्टी एनसीपी और राज ठाकरे की एमएनएस के लोगों को तोड़ने का भी दावा किया है। शिंदे गुट के नेताओं ने कहा कि तीनों दलों को मिलाकर कुल 1,000 नेताओं ने उनके साथ आने का फैसला लिया है।  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read