अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास

Article Advertisement

Politics

Delhi: केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ SC का दरवाजा खटखटाएगी AAP! जानें संजय सिंह ने क्या कहा?

Delhi : आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने शनिवार को प्रेसवार्ता कर केंद्र सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि एक ऐसे लोकप्रिय नेता जिन्हें दिल्ली की जनता ने प्रचंड बहुमत से चुना, उस अरविंद केजरीवाल से पीएम इतने भयभीत हैं कि अब कुछ भी हो जाए काम नहीं करने देना चाहते हैं, सभी का

Delhi: केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ SC का दरवाजा खटखटाएगी AAP! जानें संजय सिंह ने क्या कहा?

Article Advertisement

Delhi : आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने शनिवार को प्रेसवार्ता कर केंद्र सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि एक ऐसे लोकप्रिय नेता जिन्हें दिल्ली की जनता ने प्रचंड बहुमत से चुना, उस अरविंद केजरीवाल से पीएम इतने भयभीत हैं कि अब कुछ भी हो जाए काम नहीं करने देना चाहते हैं, सभी कामों को उन्हें रोकना है. सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक पीठ के 5 जजों का फैसला सर्वसम्मति से आता है और उसमें कहा जाता है कि चुनी हुई सरकार के पास ट्रांसफर पोस्टिंग का अधिकार होगा, लेकिन केंद्र सरकार एक काला और तुगलक अध्यादेश से SC के उस फैसले को पलट देती है. संजय सिंह ने कहा कि यह सवाल सिर्फ केजरीवाल या AAP का नहीं है, यह सवाल दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र और बाबा साहेब के संविधान को लेकर है कि यह बचेंगे या नहीं. यह तो आपातकाल की स्थिति है कि आप न्यायालय का फैसला पलट दे रहे हैं. SC के फैसले के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि पीएम की भूमिका एक पिता की होनी चाहिए, लेकिन एक पिता अगर अपने बच्चे की बर्बादी पर तुला हो तो देश की स्थिति क्या होगी समझा जा सकता है.   उन्होंने आगे कहा कि यह मामला तो सुप्रीम कोर्ट में जाएगा ही और अदालत इस तानाशाही पूर्ण फैसले का संज्ञान लेगी, लेकिन कितनी अजीब बात है कि यह कह रहे हैं कि दो अधिकारी और बिना चुना हुआ एलजी मुख्यमंत्री से ऊपर है. इस देश का संविधान चुनी हुई सरकार को अधिकार देने की बात करता है. ऐसे में संविधान से बाहर जाकर कैसे कानून ला सकते हैं. संजय सिंह ने आगे कहा कि सुप्रीम कोर्ट फिर जाएंगे? इस पर सरकार और सीएम फैसला लेंगे. सड़क से संसद तक इसका विरोध करेंगे, लेकिन मुझे लगता है कि यह संसद तक यह पहुंचेगा ही नहीं, कोर्ट पहले इसका संज्ञान लेगा. लेकिन अगर यह संसद में आया तो आप देखिएगा क्या होगा? भाजपा को छोड़कर संपूर्ण विपक्ष इस मामले को लेकर दिल्ली सरकार के समर्थन में खड़ा होगा. जो लोग अध्यादेश लाकर दागदार अधिकारियों को बचाते हैं, कार्यकाल बढ़ाते हैं, वे इस पर चिल्ला रहे हैं कि हमने नियमों के तहत अधिकारियों का ट्रांसफर क्यों किया?   दो हजार के नोटों को वापस लेने पर आप सांसद ने कहा कि 2016 की नोटबंदी पर भी अरविंद केजरीवाल ने सवाल उठाया था. ऐसे प्रधानमंत्री बनाएंगे तो यही होगा. तब कैसे कैसे दावे किए गए थे. अब कह रहे हैं कि दो हजार के नोट बंद होने पर भ्रष्टाचार खत्म हो जाएगा. देश का बेड़ा गर्क मत करो.

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read