आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे सीएम नीतीश, अटल बिहारी वाजपेयी को देंगे श्रद्धांजलि, I.N.D.I.A. नेताओं से करेंगे मुलाकात बिहार की सियासत इन दिनों काफी गरमाई हुई है. आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर पक्ष विपक्ष में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. बिहार की सियासत इन दिनों काफी गरमाई हुई है. आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर पक्ष विपक्ष में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. इसी बीच सीएम नीतीश कुमार कल दिल्ली आ रहे हैं. करीब सुबह 10:30 बजे पटना से दिल्ली के लिए रवाना होंगे और दोपहर 12:30 बजे दिल्ली पहुंचेंगे. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि है. सीएम नीतीश कुमार अटल बिहारी वाजपेयी के समाधि स्थल सदैव अटल पर भी जाएंगे. वहीं, नीतीश दौरान दिल्ली में सीएम अरविंद केजरीवाल से भी मुलाकात करेंगे. मुंबई बैठक से पहले सीएम नीतीश की मुलाकात अहम वहीं, सीएम नीतीश कुमार INDIA गठबंधन के और नेताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं. मुंबई की बैठक के पहले ये मुलाकात काफी अहम बताई जा रही है. आपको बता दें कि INDIA गठबंधन की तीसरी बैठक मुंबई में होने वाली है. जिसको लेकर विपक्षी दलों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है. यह मुलाकात विपक्ष की तीसरी बैठक से पहले हो रही है. जहां पर शीट शेयरिंग को लेकर बातें सामने आ रही है. साथ ही साथ संयोजक के तौर पर किन्हें बनाया जाएगा इसको लेकर भी विपक्ष के नेताओं से नीतीश कुमार चर्चा करेंगे. पटना में बीजेपी देगी श्रद्धांजलि वहीं, पटना में बीजेपी के नेता अटल बिहार वाजपेयी को श्रद्धांजलि देंगे. अटल बिहार वाजपेयी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे. बिहार बीजेपी के तमाम नेता अटल जी को नमन करेंगे. पाटलिपुत्र स्थित अटल पार्क में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा, बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद सुशील मोदी, पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद रविशंकर प्रसाद, समेत बीजेपी के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे.
Politics
आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे सीएम नीतीश, अटल बिहारी वाजपेयी को देंगे श्रद्धांजलि, I.N.D.I.A. नेताओं से करेंगे मुलाकात
आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे सीएम नीतीश, अटल बिहारी वाजपेयी को देंगे श्रद्धांजलि, I.N.D.I.A. नेताओं से करेंगे मुलाकात बिहार की सियासत इन दिनों काफी गरमाई हुई है. आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर पक्ष विपक्ष में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. बिहार की सियासत इन दिनों काफी गरमाई हुई है. आ

Article Advertisement
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
कल्याण बनर्जी के बयान पर लॉकेट चटर्जी का पलटवार — "बंगाल सभी का है, बांटने की राजनीति से कुछ नहीं होगा

Politics
आदित्य ठाकरे का बड़ा आरोप: विपक्षी नेताओं ही नहीं, BJP के कई मंत्रियों के फोन भी टैप हो रहे हैं

Politics
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर.एन. रवि ने कोलकाता के श्री मुरुगन मंदिर और श्री राम मंदिर में किए दर्शन

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
