दिल्ली CM आवास सील!
AAP का दावा-मुख्यमंत्री आतिशी का सामान बाहर निकलवाया दिल्ली के सीएम आवास को सील कर दिया गया है।
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को सामान सहित बाहर जाने के लिए कह दिया गया है।
सीएमओ का कहना है कि ऐसा भाजपा के इशारे पर किया जा रहा है और पार्टी अपने किसी नेता को सीएम आवास आवंटित करने की तैयारी कर रही है।
Delhi CM House: दिल्ली में आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच तनानती का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है।
एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, अब दिल्ली के सीएम आवास को सील कर दिया गया है।
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को सामान सहित बाहर जाने के लिए कह दिया गया है।
आम आदमी पार्टी का दावा है कि ऐसा भाजपा के इशारे पर किया जा रहा है और पार्टी अपने किसी नेता को सीएम आवास आवंटित करने की तैयारी कर रही है।
आप का कहना है कि देश के इतिहास में यह पहला मौका है जब मुख्यमंत्री आवास को इसी तरह से खाली कराया गया है।
पार्टी ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री आतिशी के समान को दिल्ली के उपराज्यपाल के इशारों पर बाहर निकलवाया गया है।
सीएम आवास कराया गया खाली दिल्ली की सियासत का पारा दिन-प्रतिदिन तूल पकड़ता जा रहा है।
आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच चल रही जंग में अब एक नया मोड आया है।
दरअसल, दिल्ली के सीएम आवास को खाली करवा दिया गया है।
सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि आवास पर दोहरा लॉक भी लगा दिया गया है।
बता दें कि मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद अरविंद केजरीवाल ने सीएम आवास को खाली कर दिया था।
इसके बाद पार्टी ने आतिशी को अपना अगला मुख्यमंत्री चुना था और वह कुछ समय पहले ही सीएम आवास में शिफ्ट हुई थीं।
बताया जा रहा है कि आवास को हैंडओवर करने को लेकर असली विवाद खड़ा हुआ है और इसी वजह से पीडब्लूडी को यह एक्शन लेना पड़ा है।
उपराज्यपाल के आदेश पर निकाला गया सामान बाहर इसके साथ ही अरविंद केजरीवाल के पूर्व सेक्रेटरी और विजिलेंस डिपार्टमेंट में पीडब्ल्यूडी के दो सेक्शन ऑफिसर को ठीक तरह से हैंडओवर ना लेने की वजह से कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है।
पीडब्ल्यूडी के इस एक्शन के बाद आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।
आम आदमी पार्टी का कहना है कि यह इतिहास में पहला मौका है, जब इस तरह से सीएम आवास को खाली कराया जा रहा है।
सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि पार्टी का यह भी कहना है कि यह सबकुछ भाजपा के इशारों पर किया जा रहा है।
आप ने यह भी आरोप लगाया है कि उपराज्यपाल के कहने पर दिल्ली की सीएम आतिशी के सामान को सीएम आवास से बाहर निकाला गया है।
आम आदमी पार्टी के अनुसार, भाजपा दिल्ली के सीएम आवास को अपने किसी बड़े नेता को देना चाहती है और इसी वजह से इसे खाली कराया गया है।
भाजपा का आरोप है कि अरविंद केजरीवाल ने सीएम आवास को खाली करने के बाद चाबी पीडब्ल्यूडी को सौंपने की जगह आतिशी को डायरेक्ट थमा दी।
पीडब्ल्यूडी के अधिकारी का कहना है कि बिना आधिकारिक अलॉटमेंट के लिए आवास में लोग रहने पहुंच गए थे, जो नियमों के खिलाफ है।
उन्होंने कहा कि आवास का निरीक्षण करने के बाद ही इसे किसी को आवंटित किया।
इस विवाद को लेकर एलजी आवास के सूत्रों के अनुसार, बाकी मुख्यमंत्रियों के आवास की तरह यह आवास भी पीडब्ल्यूडी के अंतर्गत आता है।
इस वजह से घर खाली होने के बाद उस पर कब्जा करने का पहला हक पीडब्ल्यूडी का होता है।
पीडब्ल्यूडी निरक्षण करने के बाद ही सीएम आवास को किसी को आवंटित करता है।
उनका कहना है कि शीश महल सीएम आवास भी नहीं है और यह घर मुख्यमंत्री आतिशी को अभी तक आवंटित भी नहीं हुआ है।
आतिशी को अभी तक 17 AB मथुरा रोड आवास आवंटित है।
सीएम आतिशी ने अपना सामान खुद ही इस घर में रखा था और उन्होंने खुद से ही इसे हटाया है।
सूत्रों के मुताबिक, आम आदमी पार्टी को चिंता करने की जरूरत नहीं है और निरक्षण होने के बाद सीएम आवास को तत्कालीन मुख्यमंत्री को ही आवंटित किया जाएगा।
Article Advertisement
Politics
दिल्ली CM आवास सील! AAP का दावा-मुख्यमंत्री आतिशी का सामान बाहर निकलवाया
दिल्ली CM आवास सील! AAP का दावा-मुख्यमंत्री आतिशी का सामान बाहर निकलवाया दिल्ली के सीएम आवास को सील कर दिया गया है। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को सामान सहित बाहर जाने के लिए कह दिया गया है। सीएमओ का कहना है कि ऐसा भाजपा के इशारे पर किया जा रहा है और पार्टी अपने किसी नेता को सीएम आवास आवंटित कर

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें

Politics
SIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाब

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
