दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के करीब 900 नए मामले नयी दिल्ली, 29 मई (भाषा) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के करीब 900 नए मामले सामने आए हैं और अगर नए मामलों की संख्या में गिरावट जारी रहती है तो शहर में ज्यादा गतिविधियों को मंजूरी दी जाएगी।
केजरीवाल ने शुक्रवार को घोषणा की थी कि राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार से धीरे-धीरे लॉकडाउन खत्म करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और यहां एक सप्ताह के लिए निर्माण गतिविधियों और फैक्टरियों को खोले जाने की इजाजत दी गई है।
संक्रमण की दूसरी लहर से बेहद प्रभावित दिल्ली में चरणबद्ध तरीके से लॉकडाउन हटाने की प्रक्रिया करीब छह सप्ताह से ज्यादा समय से लागू लॉकडाउन के बाद हो रही है।
केजरीवाल ने एक कार्यक्रम से इतर कहा, ‘‘दिल्ली में पिछले 24 घंटे में करीब 900 मामले सामने आए हैं।
संक्रमण के नए मामलों की संख्या 1,000 से नीचे है और संक्रमण दर में कमी आई है इसलिए हम ज्यादा गतिविधियों को शुरू करेंगे।
हम चाहते हैं कि आर्थिक गतिविधियां पटरी पर लौट आए।’’ केजरीवाल ने छत्रसाल स्टेडियम में स्थित एक कोविड-19 टीकाकरण अभियान केंद्र का मुआयना किया।
इस केंद्र की व्यवस्था कुछ इस तरह की गई है कि लोग अपने वाहनों में बैठे-बैठे ही टीका लगवा सकेंगे।
उन्होंने कहा, ‘‘ इस केंद्र पर लोग अपनी कार या मोटरसाइकिल से आ सकते हैं।
लोग पैदल चलकर भी आ रहे हैं।
जैसे ही हमें 18-44 उम्र समूह के लोगों के लिए टीके की आपूर्ति होती है, यह व्यवस्था उनके लिए भी शुरू हो जाएगी।
दिल्ली सरकार ने तत्काल आधार पर कोविड-19 टीके की खरीद के लिए वैश्विक स्तर पर रुचि पत्र (ईओआई) जारी किया है।
उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ हमने वैश्विक स्तर पर निविदा डाली है और उम्मीद करते हैं कि कुछ कंपनियां आएंगी।
विभिन्न सरकारों ने वैश्विक निविदा निकाली है लेकिन इसके परिणाम बहुत अच्छे नहीं हैं।
अगर कुछ कंपनियां हमसे संपर्क करती हैं तो यह अच्छा होगा।
लेकिन मेरी समझ है कि दुनिया की कंपनियां टीकों की खरीद के लिए केंद्र सरकार से बात करना चाहती हैं।’’
Article Advertisement
Politics
दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के करीब 900 नए मामले
दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के करीब 900 नए मामले नयी दिल्ली, 29 मई (भाषा) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के करीब 900 नए मामले सामने आए हैं और अगर नए मामलों की संख्या में गिरावट जारी रहती है तो शहर में ज्यादा गतिविध

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें

Politics
SIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाब

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
