अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास

Article Advertisement

Politics

दिल्ली में कोविड-19 की तीसरी लहर आ गई है, बुधवार को 10 हजार नए मामले आ सकते हैं: जैन

दिल्ली में कोविड-19 की तीसरी लहर आ गई है, बुधवार को 10 हजार नए मामले आ सकते हैं: जैन दिल्ली, पांच जनवरी (भाषा) दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 की तीसरी लहर आ गई है। शहर में बुधवार को 10 हजार नए मामले सामने आ सकते हैं और संक्रमण दर 10 प्रतिशत पर पहुंच

दिल्ली में कोविड-19 की तीसरी लहर आ गई है, बुधवार को 10 हजार नए मामले आ सकते हैं: जैन

Article Advertisement

दिल्ली में कोविड-19 की तीसरी लहर आ गई है, बुधवार को 10 हजार नए मामले आ सकते हैं: जैन दिल्ली, पांच जनवरी (भाषा) दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 की तीसरी लहर आ गई है। शहर में बुधवार को 10 हजार नए मामले सामने आ सकते हैं और संक्रमण दर 10 प्रतिशत पर पहुंच सकती है। मंत्री ने यह भी कहा कि अब सभी संक्रमितों के नमूनों का जीनोम अनुक्रमण मुमकिन नहीं है, केवल 300 से 400 नमूनों का ही जीनोम अनुक्रमण किया जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘ दिल्ली में 10 हजार के करीब नए मामले आ सकते हैं और संक्रमण दर 10 प्रतिशत पर पहुंच सकती है.... शहर में तीसरी लहर शुरू हो चुकी है।’’ जैन ने बताया कि दिल्ली सरकार अभी तक सभी संक्रमितों के नमूने जीनोम अनुक्रमण के लिए भेज रही थी, ताकि देश में ‘ओमीक्रोन’ स्वरूप के प्रसार का आकलन किया जा सके। जैन ने कहा, ‘‘ यह केवल एक सामान्य कवायद थी...अब हमें पता है कि देश में ‘ओमीक्रोन’ फैल चुका है, इसलिए केवल 300 से 400 नमूनों का ही जीनोम अनुक्रमण किया जा रहा है। ’’ उन्होंने एक सवाल के जवाब में बताया कि दिल्ली में करीब 15,000 मरीज उपचाराधीन हैं, जिनमें से 14 मरीज वेंटिलेटर पर हैं। पिछली बार जब शहर में इतने ही सक्रिय मामले थे, तब 20 गुना अधिक मरीज वेंटिलेटर पर थे। उन्होंने बताया किदकोविड-19 संबंधी जांच भी बढ़ा दी गई है, मंगलवार को करीब 90 हजार नमूनों की जांच की गई थी। अद्यतन सरकारी आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में एक जनवरी को 247 मरीज अस्पताल में भर्ती थे, जिनकी संख्या चार जनवरी को बढ़कर 531 हो गई। वहीं, ऑक्सीजन की जरूरत तब 94 मरीजों को थी और अब 168 लोगों को पड़ रही है, जबकि वेंटिलेटर पर चार लोग थे और अब 14 लोग हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पहले कहा था कि सबसे बदतर स्थिति में अगर एक दिन में कोविड-19 के एक लाख मामले सामने आते हैं, तो उनकी सरकार उस स्थिति को भी संभाल लेगी। जैन ने बताया कि दिल्ली सरकार ने एक ‘कोविड वॉर रूम’ सक्रिय किया है, जो बिस्तर की उपलब्धता, मरीजों की संख्या, ऑक्सीजन आदि के बारे में जिला और अस्पताल-वार ब्योरा तैयार करेगा। दिल्ली सरकार ने मंगलवार को शहर में सप्ताहांत पर कर्फ्यू लगाने की घोषणा की थी। शहर में मंगलवार को कोविड-19 के 5,481 नए मामले सामने आए थे, जो 16 मई के बाद सामने आए सर्वाधिक दैनिक मामले थे। वहीं, संक्रमण दर 8.37 प्रतिशत थी और संक्रमण से तीन और मरीजों मौत हुई थी। शहर में शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू रहेगा।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read