अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Politics

दिल्ली चुनाव: पहली बार चुनावी सभा में अमित शाह के साथ मंच साझा करेंगे नीतीश कुमार, जानें कब और कहां…

बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू सुप्रीमो नीतीश कुमार और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहली बार दिल्ली के सियासी दंगल में एक साथ मंच साझा करेंगे। जदयू प्रमुख नीतीश कुमार और अमित शाह जेडीयू कैंडिडेट शैलेंद्र कुमार के समर्थन में आगामी 2 फरवरी को दिल्ली के बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र में एक संयुक्त रैली को संब

दिल्ली चुनाव: पहली बार चुनावी सभा में अमित शाह के साथ मंच साझा करेंगे नीतीश कुमार, जानें कब और कहां…

Article Advertisement

बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू सुप्रीमो नीतीश कुमार और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहली बार दिल्ली के सियासी दंगल में एक साथ मंच साझा करेंगे। जदयू प्रमुख नीतीश कुमार और अमित शाह जेडीयू कैंडिडेट शैलेंद्र कुमार के समर्थन में आगामी 2 फरवरी को दिल्ली के बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र में एक संयुक्त रैली को संबोधित करेंगे।

Article Advertisement

बता दें कि राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां प्रचार में जुटी हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, भाजपा के पूर्व अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री अमित शाह के अलावा, मौजूदा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ भी चुनाव प्रचार करेंगे। नीतीश कुमार और अमित शाह 2 फरवरी को दिल्ली के बुराड़ी इलाके में साझा रैली करेंगे। इसी दिन शाम 4 बजे नीतीश कुमार और भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा संगम विहार में संयुक्त रूप से जनसभा करेंगे। माना जा रहा है कि ऐसा पहली बार होगा जब नीतीश कुमार अमित शाह के साथ किसी चुनावी रैली में मंच साझा करेंगे। नीतीश कुमार दिल्ली चुनाव में बुराड़ी और संगम विहार सीट पर जनसभा को संबोधित करेंगे। नीतीश कुमार की पहली रैली बुराड़ी में करीब 12 बजे होगी तो वहीं दूसरी रैली शाम 4 बजे संगम विहार में होगी। संगम विहार में नीतीश कुमार के साथ बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद होंगे। दरअसल, दोनों पार्टियों की रणनीति दिल्ली में बिहारी वोटरों का मत हासिल करने की है। ऐसे में अगर नीतीश कुमार चुनावी समर में अमित शाह के साथ उतरते हैं तो बड़ा असर देखने को मिल सकता है। जद (यू) ने संगम विहार सीट से कैंसर विशेषज्ञ व पूर्व विधायक डॉ एस.सी.एल गुप्ता को उतारा है तो बुराड़ी से शैलेंद्र कुमार चुनावी ताल ठोक रहे हैं। माना जा रहा है कि नीतीश के भाजपा नेताओं के साथ चुनाव प्रचार करने में दिल्ली में दोनों दलों की संभावना बढ़ेगी और बिहार में गठबंधन में मिठास आएगी, जिसका सीधा असर बिहार चुनाव में पड़ेगा। बता दें कि दिल्ली में 8 फरवरी को चुनाव होने हैं और नतीजे 11 फरवरी को सामने आएंगे। Source-HINDUSTAN

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read