'दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनेगी', कुशवाहा बोले- केजरीवाल जनता को कन्वेंस करने में नाकाम रहे - DELHI ELECTIONS 2025 उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि केजरीवाल के खिलाफ लोगों में नाराजगी है. दिल्ली में लोग उनसे नाराज हैं. अब दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी. पटना: राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल में जो कुछ दिखाया जा रहा है, वह हकीकत के काफी करीब है. भारतीय जनता पार्टी की सरकार इस बार दिल्ली में बनेगी, क्योंकि जिस समय में विधानसभा का चुनाव चल रहा था जो सवाल लोग अरविंद केजरीवाल से पूछ रहे थे उसका जवाब वह नहीं दे पा रहे थे. दिल्ली में बनेगी बीजेपी की सरकार: उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि दिल्ली के लोग केजरीवाल सरकार से असंतुष्ट नजर आ रहे थे. कई मुद्दों पर अरविंद केजरीवाल जनता को कन्वेंस करने में विफल रहे. हमें लगता है कि एग्जिट पोल जो इस बार दिखाया गया है दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर वह बिल्कुल सही है. कहीं ना कहीं वहां भारतीय जनता पार्टी को लोगों ने साथ देने का काम किया है. पटना: राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल में जो कुछ दिखाया जा रहा है, वह हकीकत के काफी करीब है. भारतीय जनता पार्टी की सरकार इस बार दिल्ली में बनेगी, क्योंकि जिस समय में विधानसभा का चुनाव चल रहा था जो सवाल लोग अरविंद केजरीवाल से पूछ रहे थे उसका जवाब वह नहीं दे पा रहे थे. दिल्ली में बनेगी बीजेपी की सरकार: उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि दिल्ली के लोग केजरीवाल सरकार से असंतुष्ट नजर आ रहे थे. कई मुद्दों पर अरविंद केजरीवाल जनता को कन्वेंस करने में विफल रहे. हमें लगता है कि एग्जिट पोल जो इस बार दिखाया गया है दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर वह बिल्कुल सही है. कहीं ना कहीं वहां भारतीय जनता पार्टी को लोगों ने साथ देने का काम किया है. तेजस्वी के सीएम पर लालू पर हमला: जब उपेंद्र कुशवाहा से नालंदा में लालू प्रसाद यादव के उस बयान पर सवाल किया गया जिसमें उन्होंने कहा था कि तेजस्वी यादव 2025 में बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे तो उन्होंने इसे खारिज करते हुए कहा कि जितना तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाने की बात की जाएगी, उतना ही पार्टी कमजोर होगी. उन्होंने कहा कि बार-बार तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने की बात करने से पार्टी को नुकसान होगा. उपेंद्र कुशवाहा राहुल गांधी का दलित प्रेम दिखावा: उपेंद्र कुशवाहा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के लोग कभी भी दलित के भलाई का काम नहीं किए हैं. राहुल गांधी भले ही पटना आए हो लेकिन उन्हें पता ही नहीं था कि जगलाल चौधरी कौन थे. कभी कांग्रेस के लोग अगर दलित को आगे बढ़ाने का काम करते तब तो उन्हें जगलाल चौधरी जैसे दलित नेता के बारे में पता होता सिर्फ वोट की राजनीति करने के लिए वह बिहार आए थे. राहुल गांधी मंच पर जगलाल चौधरी का नाम भी भूले: उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि दलित समाज के लोग ने देखा है कि किस तरह से राहुल गांधी मंच पर ही जगलाल चौधरी का पूरा नाम सही से नहीं बोल पाए. जब लोगों ने हंगामा किया तब उन्हें पता चला कि जगत लाल चौधरी नहीं यह जगलाल चौधरी है तो जो नेता किसी समारोह में आकर के उस नेता का नाम ही नहीं जानते हैं वह क्या दलित के हित का काम करेंगे.
Article Advertisement
Politics
'दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनेगी', कुशवाहा बोले- केजरीवाल जनता को कन्वेंस करने में नाकाम रहे - DELHI ELECTIONS 2025
'दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनेगी', कुशवाहा बोले- केजरीवाल जनता को कन्वेंस करने में नाकाम रहे - DELHI ELECTIONS 2025 उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि केजरीवाल के खिलाफ लोगों में नाराजगी है. दिल्ली में लोग उनसे नाराज हैं. अब दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी. पटना: राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख और राज्यसभा स
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें

Politics
SIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाब

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
