दिल्ली में तेज़ी से फ़ैल रहा कोरोना संक्रमण, बुधवार तक 47,000 हज़ार हुई कोरोना संक्रमित मरीज़ों की संख्या।
जुलाई के अंत तक दिल्ली में 5.5 लाख कोरोना केस होने का अनुमान बुधवार को मिली खबर के अनुसार दिल्ली में फैले कोरोना महामारी की चपेट में अब दिल्ली सरकार में कार्यरत पदाधिकारी भी आ गए है।
Politics
स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के साथ, दिल्ली सरकार के चार पदाधिकारी कोरोना संक्रमित
दिल्ली में तेज़ी से फ़ैल रहा कोरोना संक्रमण, बुधवार तक 47,000 हज़ार हुई कोरोना संक्रमित मरीज़ों की संख्या। जुलाई के अंत तक दिल्ली में 5.5 लाख कोरोना केस होने का अनुमान बुधवार को मिली खबर के अनुसार दिल्ली में फैले कोरोना महामारी की चपेट में अब दिल्ली सरकार में कार्यरत पदाधिकारी भी आ गए है। दिल्ली स्वास्थ

Article Advertisement
Article Advertisement
दिल्ली स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन, आप पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता और विधान सभा सदस्य आतिशी और सरकार के दो वरिष्ठ सलाहकार कोरोना संक्रमित पाए गए है।
स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को बीते मंगलवार को सांस लेने में तकलीफ और तेज बुखार की शिकायत के बाद राजीव गाँधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
दूसरी बार कोरोना जांच करने के बाद उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी।
उनकी पहली कोरोना जांच की रिपोर्ट नेगेटिव आयी थी।
55 वर्षीय मंत्री सत्येंद्र जैन बीते सोमवार तक, कोरोना के इलाज के लिए हो रहे हर अस्पातल में इंतज़ाम का सर्वेक्षण कर रहे थे।
उन्होंने सोमवार को हुई केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की कोरोना पर मीटिंग में भी हिस्सा लिया था।
सांस लेने में तकलीफ और बुखार की शिकायत के बाद, जो कोरोना के लक्षण है, मंगलवार को उन्हें फ़ौरन राजीव गाँधी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है लेकिन उन्हें अभी फ़िलहाल ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है।
इन सब के बीच आतिशी, जिन्होंने दिल्ली के सरकारी विद्यालय की खस्ता हालत को बदलने में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री के साथ मिलकर काफी काम किया था, उन्हें भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
कोरोना के हलके लक्षण के बाद आतिशी के टेस्ट के लिए सैंपल लिए गए थे, जिसके बाद उनकी रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव पाई गयी।
इनके साथ साथ मंगलवार को अरविन्द केजरीवाल के सलाहकार अक्षय मराठे और मनीष सिसोदिया की सलाहकार अनिंदिता माथुर को भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया।
इन सभी को घर में ही रहने की सलाह दी गयी है और इसके साथ हर उन लोगो की पहचान की जा रही है जो इन सब से पिछले दिनों मिले हैं।
दिल्ली में कोरोना संक्रमण तेज़ी से फ़ैल रहा है।
बुधवार तक दिल्ली में कुल कोरोना मरीज़ की संख्या 47,000 हज़ार पहुँच गयी है।
फिलहाल ये अनुमान लगाया जा रहा है की जुलाई के अंत तक दिल्ली में 5.5 लाख कोरोना केस हो जाएंगे।
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
कल्याण बनर्जी के बयान पर लॉकेट चटर्जी का पलटवार — "बंगाल सभी का है, बांटने की राजनीति से कुछ नहीं होगा

Politics
आदित्य ठाकरे का बड़ा आरोप: विपक्षी नेताओं ही नहीं, BJP के कई मंत्रियों के फोन भी टैप हो रहे हैं

Politics
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर.एन. रवि ने कोलकाता के श्री मुरुगन मंदिर और श्री राम मंदिर में किए दर्शन

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
