अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
World

एयर इंडिया के दिल्ली-मास्को फ्लाइट को बीच रास्ते से बुलाया गया वापस, पायलट कोरोना संक्रमित

एयर इंडिया की दिल्ली से मास्को जा रही एक फ्लाइट को बीच रास्ते से वापस बुला लिया गया जब पता चला की फ्लाइट के चालक कोरोना संक्रमित है जिसके बाद नागरिक विमान के प्रबंध निदेशक ने इस मामले में हुई चूक के खिलाफ जांच के आदेश दिए है। इस सरकारी विमान के ग्राउंड कर्मचारी को इस बात का एहसास तब हुआ जब फ्लाइट सं

एयर इंडिया के दिल्ली-मास्को फ्लाइट को बीच रास्ते से बुलाया गया वापस, पायलट कोरोना संक्रमित

Article Advertisement

एयर इंडिया की दिल्ली से मास्को जा रही एक फ्लाइट को बीच रास्ते से वापस बुला लिया गया जब पता चला की फ्लाइट के चालक कोरोना संक्रमित है जिसके बाद नागरिक विमान के प्रबंध निदेशक ने इस मामले में हुई चूक के खिलाफ जांच के आदेश दिए है।

Article Advertisement

इस सरकारी विमान के ग्राउंड कर्मचारी को इस बात का एहसास तब हुआ जब फ्लाइट संख्या एयरबस A320NEO दिल्ली से मास्को के लिए रनवे से टेक ऑफ कर चुकी थी। नागरिक विमान के प्रबंध विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रथम दृष्टया ये एक भूल लगती है क्यूंकि अगर पहले पता होता की पायलट कोरोना वायरस से संक्रमित है तो उसे फ्लाइट में जाने की इजाजत नहीं होती। एयर इंडिया, बस दिल्ली में ही अपने एयरलाइन से जुड़े लगभग 200 कर्मचारी की हर दिन कोरोना सम्बंधित जांच करता है। एयर इंडिया एयरलाइन अपने हर कर्मचारी की रिपोर्ट केंद्रीय स्तर पर संसाधित करता है। एयर इंडिया का प्लेन मास्को के लिए दिल्ली एयरपोर्ट से आज सुबह 7 बजे रवाना हुआ था जो दोपहर 12:30 बजे तक वापस हो गया। अधिकारियों के अनुसार फ्लाइट के कर्मी दल के सारे सदस्य को क्वारंटाइन कर दिया गया है और अब मास्को में फसे भारतियों को लाने के लिए दूसरी फ्लाइट भेजी जाएगी। भारतीय विदेश मंत्रालय के अनुसार, 7 मई को शुरू किये गए वन्दे भारत मिशन के अंतर्गत अभी तक बाहर देश में फसे लगभग 45,000 भारतियों को वापस भारत लाया जा चूका है और 13 जून तक लगभग 1 लाख और लोगों को वापस भारत लाया जाएगा।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read