BJP दिल्ली विधानसभा चुनाव में पूर्व सांसदों पर लगाएगी दांव, लिस्ट में ये नाम शामिल दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी इस बार दिल्ली के पूर्व सांसदों को मैदान में उतार सकती है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पार्टी अपने 3 पूर्व सांसदों को इस फैसले के बारे में जानकारी दे दी है।
Delhi Assembly Election 2024: दिल्ली में अगले साल विधानसभा के चुनाव प्रस्तावित हैं।
इस बीच आप और बीजेपी चुनाव की तैयारी में जुटी है।
दिल्ली की 7 लोकसभा सीटें जीतकर बीजेपी एक बार फिर विधानसभा में सरकार बनाने के इरादे से चुनाव में उतरेगी।
इस बीच खबर है कि पार्टी पूर्व सांसदों को दिल्ली विधानसभा चुनाव में एक बार फिर मौका दे सकती हैं।
बीजेपी मीनाक्षी लेखी, रमेश बिधूड़ी, परवेश वर्मा को विधानसभा चुनाव के मैदान में उतार सकती है।
पार्टी ने तीनों पूर्व सांसदों को इसके लिए अभी से तैयारी में जुट जाने को कहा है।
इसके अलावा पार्टी हर्षवर्धन, गौतम गंभीर, हंसराज हंस को इस बार विधानसभा चुनाव से भी दूर रखेगी।
हालांकि हर्षवर्धन और गौतम गंभीर सक्रिय राजनीति से किनारा कर चुके हैं।
पीएम मोदी दे चुके हैं आश्वासन इन पूर्व सांसदों को न सिर्फ राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बल्कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से भी विधानसभा चुनाव की तैयारी करने को कहा गया है।
बता दें कि बीजेपी ने लोकसभा चुनाव 2024 में मनोज तिवारी को छोड़कर बाकी सभी सांसदों के टिकट काट दिए थे।
हालांकि पार्टी ने उस समय ही उनको विधानसभा चुनाव के लिए तैयार रहने के लिए कहा था।
वर्मा-बिधूड़ी पहले भी लड़ चुके हैं विधानसभा चुनाव सूत्रों के अनुसार, बिधूड़ी को तुगलकाबाद या बदरपुर विधानसभा सीट से मैदान में उतारा जा सकता है।
लेखी को कस्तूरबा नगर या ग्रेटर कैलाश से और वर्मा को मटियाला, नजफगढ़ या महरौली निर्वाचन क्षेत्रों से मैदान में उतारा जा सकता है।
बता दें कि रमेश बिधूड़ी पहले भी तुगलकाबाद से लगातार 3 बार 2003 से 2013 तक विधायक रह चुक हैं।
जबकि परवेश वर्मा महरौली से 2013 में विधायक रह चुके हैं।
Article Advertisement
Politics
BJP दिल्ली विधानसभा चुनाव में पूर्व सांसदों पर लगाएगी दांव, लिस्ट में ये नाम शामिल
BJP दिल्ली विधानसभा चुनाव में पूर्व सांसदों पर लगाएगी दांव, लिस्ट में ये नाम शामिल दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी इस बार दिल्ली के पूर्व सांसदों को मैदान में उतार सकती है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पार्टी अपने 3 पूर्व सांसदों को इस फैसले के बारे में जानकारी दे दी है। Delhi Assembly Electio

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें

Politics
SIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाब

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
