लोकतंत्र बचाओ आंदोलन 36 में दिन भी जारी l मांगे पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन सरकार सुनती नहीं और ग्राम रक्षा दल मानते नहीं : लोकतंत्र बचाओ आंदोलन 36 में दिन भी जारी l मांगे पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन l साढ़े 3 वर्षों तक पटना के गर्दनीबाग में आंदोलन कर चुके हैं- रामप्रसाद राऊत मधुबनी समाहरणालय पर 36 में दिन से लोकतंत्र बचाओ आंदोलन जारी है, दल के प्रदेश अध्यक्ष राऊत जी का कहना है कि किसी भी परिस्थिति में आंदोलन स्थल से हटने को तैयार नहीं है, सरकार ग्राम रक्षा दल की मांग को पूरा करें इस संस्था को रद्द करें, क्योंकि सुबे बिहार में लाखों नौजवान दिग्भ्रमित होकर शोषण का शिकार हो रहे हैं l बिहार सरकार और जिला प्रशासन के द्वारा आंदोलन को कुचलने का प्रयास किया जा रहा है, जो सफल होने नहीं देंगे l भारत के संविधान में आंदोलनकारी को जो अधिकार प्राप्त है, उस अधिकार का प्रयोग कर बिहार सरकार, प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों का ध्यान को आकृष्ट कराया जा रहा है, लेकिन सरकार आंदोलन को संज्ञान नहीं ले रही है l राऊत का कहना है कि *सरकार सुनती नहीं और हम ग्राम रक्षा दल के जवान मानते नहीं ड्यूटी क्यों करवाते हैं जब मानदेय देते नहीं* क्योंकि ग्राम रक्षा दल अवैतनिक संस्था का दर्जा प्राप्त है जिसके कारण सुबे बिहार के लाखों लोग बेरोजगारी, बेबसी और लाचारी का दंश झेल रहे हैं l जिस नियमावली से लाखों लोगों का अहित होता हो जो सामाजिक हितों में नहीं हो, जिसके कारण लाखों लोग सड़क पर आ गया हो और कीड़े मुकैडे की तरह जिंदगी जीने को बेबस एवं लाचार हो ऐसी नियमावली को अविलंब समाप्त कर देना चाहिए l जब अन्य राज्यों में ग्राम रक्षा दल को मानदेय दिया जाता है, तो बिहार में क्यों नहीं दिया जा रहा है l कानून बनाने वाले लोग ऐसो आराम का जिंदगी जी रहे हैं और उनके बनाए हुए कानून से लाखों जवानों का जीवन नरक से भी बदतर हो गया है l ऐसे नियमावली को अविलंब समाप्त करने का आग्रह किया गया है, नहीं तो आंदोलन तेज होगा, जिसकी सारी जवाबदेही सरकार एवं प्रशासन की होगी l राऊत ने लोकतंत्र बचाओ आंदोलन स्थल से ही आह्वान किया है कि 25 अप्रैल को मधुबनी शहर में बाइक रैली, 30 अप्रैल को सड़क जाम, और 01 मई को आंदोलन स्थल पर ही मजदूर दिवस मनाया जाएगा l उनका कहना है कि हम नहीं चाहते हैं कि आंदोलन उग्र हो लेकिन सरकार एवं प्रशासन आंदोलन को उकसाने का भरसक प्रयास कर रही है क्योंकि 36 में दिन भी आंदोलन का संज्ञान नहीं लेना लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ करने के जैसा है l करो या मरो का नारा देते हुए मई माह में जेल भरो आंदोलन का शंखनाद करेंगे, उस दिन विधि व्यवस्था भंग होने की पूर्ण संभावना है l इस कार्यक्रम में दल के प्रदेश महामंत्री विजय कुमार साह, युवा कांग्रेस के जिला प्रवक्ता सितेश कुमार पासवान, रामगुलाम साफी, देवेंद्र कुमार, लाल यादव, अशोक माली, राजकुमार पासवान, हृदय साफी, रामाशीष पासवान, देवचंद्र प्रसाद, सुमन कुमार महतो, पवन कुमार यादव, मनोज कुमार चौपाल सनातन राय सहित सैकड़ों की संख्या में ग्राम रक्षा दल के जवान अपनी चट्टानी एकता का परिचय देते हुए उपस्थित थे l और मांगे पूरी होने तक डटे रहेंगे l
Politics
लोकतंत्र बचाओ आंदोलन 36 में दिन भी जारी l मांगे पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
लोकतंत्र बचाओ आंदोलन 36 में दिन भी जारी l मांगे पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन सरकार सुनती नहीं और ग्राम रक्षा दल मानते नहीं : लोकतंत्र बचाओ आंदोलन 36 में दिन भी जारी l मांगे पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन l साढ़े 3 वर्षों तक पटना के गर्दनीबाग में आंदोलन कर चुके हैं- रामप्रसाद राऊत मधुबनी समा

Article Advertisement
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
कल्याण बनर्जी के बयान पर लॉकेट चटर्जी का पलटवार — "बंगाल सभी का है, बांटने की राजनीति से कुछ नहीं होगा

Politics
आदित्य ठाकरे का बड़ा आरोप: विपक्षी नेताओं ही नहीं, BJP के कई मंत्रियों के फोन भी टैप हो रहे हैं

Politics
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर.एन. रवि ने कोलकाता के श्री मुरुगन मंदिर और श्री राम मंदिर में किए दर्शन

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
