अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

अररिया: डीईओ और डीपीओ पर मारपीट का केस दर्ज

अररिया: डीईओ और डीपीओ पर मारपीट का केस दर्ज कार्यालय कक्ष में मारपीट करने व जाति सूचक गाली देने का आरोप लगाते हुए शिक्षक ने डीईओ व डीपीओ के खिलाफ एससी एसटी थाना में मुकदमा दायर किया है। रामपुर कोदरकट्टी पंचायत निवासी प्रावि धानुक टोला चिकनी के सहायक शिक्षक राजेश पासवान ने डीईओ व डीपीओ पर आरोप लगाया

अररिया: डीईओ और डीपीओ पर मारपीट का केस दर्ज

Article Advertisement

अररिया: डीईओ और डीपीओ पर मारपीट का केस दर्ज कार्यालय कक्ष में मारपीट करने व जाति सूचक गाली देने का आरोप लगाते हुए शिक्षक ने डीईओ व डीपीओ के खिलाफ एससी एसटी थाना में मुकदमा दायर किया है। रामपुर कोदरकट्टी पंचायत निवासी प्रावि धानुक टोला चिकनी के सहायक शिक्षक राजेश पासवान ने डीईओ व डीपीओ पर आरोप लगाया है कि उनका माह अक्टूबर 2019 से वेतन भुगतान नहीं हुआ है।

Article Advertisement

इसको लेकर वह कई बार डीपीओ बालेश्वर यादव से मिलकर वेतन निकासी को लेकर चर्चा की थी। डीपीओ ने कहा था कि वेतन भुगतान हो जाएगा और उन्हें 13 जनवरी को बुलाया था। उस दिन जब वे डीईओ ऑफिस गए तो वहां पूर्व से डीपीओ मौजूद थे। उसने वेतन भुगतान को लेकर डीईओ से कहा की निकासी का आदेश दे दिया जाए। उन्होंने बताया कि डीईओ व डीपीओ ने उनके साथ मारपीट की व जाति सूचक गाली दी। इसके बाद वह किसी तरह बाहर आए और थाने में केस दर्ज कराया। थानेदार ने बताया की केस दर्ज कर जांच की जा रही है। इधर डीईओ व डीपीओ ने आरोप से इंकार करते हुए इसे छवि धूमिल करने का प्रयास बताया। HINDUSTAAN

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read