अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Politics

पीएम मोदी ने तिरुपति बालाजी मंदिर में की पूजा, 140 करोड़ देशवासियों के लिए की प्रार्थना, देखें तस्वीरें

पीएम मोदी ने तिरुपति बालाजी मंदिर में की पूजा, 140 करोड़ देशवासियों के लिए की प्रार्थना, देखें तस्वीरें   पीएम मोदी सोमवार को आंध्र प्रदेश के तिरुमाला में स्थित तिरुपति बालाजी मंदिर पहुंचे. जहां उन्होंने भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन कर पूजा की. इस दौरा पीएम मोदी ने देश के 140 करोड़ लोगों के लिए प्

पीएम मोदी ने तिरुपति बालाजी मंदिर में की पूजा, 140 करोड़ देशवासियों के लिए की प्रार्थना, देखें तस्वीरें

Article Advertisement

पीएम मोदी ने तिरुपति बालाजी मंदिर में की पूजा, 140 करोड़ देशवासियों के लिए की प्रार्थना, देखें तस्वीरें   पीएम मोदी सोमवार को आंध्र प्रदेश के तिरुमाला में स्थित तिरुपति बालाजी मंदिर पहुंचे. जहां उन्होंने भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन कर पूजा की. इस दौरा पीएम मोदी ने देश के 140 करोड़ लोगों के लिए प्रार्थना की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार (27 नवंबर) को तिरुपति बालाजी मंदिर पहुंचे. जहां उन्होंने भगवान वेंकटेश्वर का दर्शन कर पूजा-अर्चना की. तिरुपति बालाजी मंदिर की कुछ तस्वीरें पीएम मोदी के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स से शेयर की गई हैं. इन तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा, "तिरुमाला में श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में 140 करोड़ भारतीयों के अच्छे स्वास्थ्य, कल्याण और समृद्धि के लिए प्रार्थना की.'' इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काफी देर तक मंदिर में ठहरे. मंदिर में पूजा अर्चना के बाद पीएम मोदी तेलंगाना के लिए रवाना होंगे. जहां वह चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे. बता दें कि पीएम मोदी हाल ही में मथुरा के वृन्दावन स्थित श्री बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे थे. जहां उन्होंने बांकेबिहारी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की थी. पारंपरिक पोशाक में मंदिर पहुंचे पीएम मोदी बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब भी किसी धार्मिक स्थल पर जाते हैं तब वह वहां की पारंपरिक पोशाक पहनते हैं. सोमवार को पीएम मोदी जब श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर पहुंच, तभी वह पारंपरिक पोशाक में नजर आए. पीएम मोदी ने इस दौरान एक धोती और एक शॉल ओड़ रखी थी. भगवान विष्णु के अवतार माने जाते हैं भगवान वेंकटेश्वर स्वामी आंध्र प्रदेश के तिरुमाला में स्थित तिरुपति बालाजी मंदिर को देश का सबसे अमीर और मशहूर मंदिरों में से एक माना जाता है. चित्तूर जिले में स्थित यह मंदिर के प्रमुख देवता भगवान वेंकटेश्वर स्वामी हैं, जिन्हें भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है.  

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read