अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Politics

भारत का सबसे बड़ा डिटेंशन सेंटर पूरी तरह तैयार होने के करीब

भारत का सबसे बड़ा डिटेंशन सेंटर पूरी तरह तैयार होने के करीब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 22 दिसंबर को दिए अपने भाषण में यह दावा किया कि भारत में कोई डिटेंशन सेंटर नहीं है। उनके इस दावे पर राजनीति विवाद खड़ा हो गया जब विपक्षी दलों और उसके बाद सत्तापक्ष से आरोप-प्रत्यारोप किए गए। लेकिन, इस राजनीतिक व

भारत का सबसे बड़ा डिटेंशन सेंटर पूरी तरह तैयार होने के करीब

Article Advertisement

भारत का सबसे बड़ा डिटेंशन सेंटर पूरी तरह तैयार होने के करीब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 22 दिसंबर को दिए अपने भाषण में यह दावा किया कि भारत में कोई डिटेंशन सेंटर नहीं है। उनके इस दावे पर राजनीति विवाद खड़ा हो गया जब विपक्षी दलों और उसके बाद सत्तापक्ष से आरोप-प्रत्यारोप किए गए।

Article Advertisement

लेकिन, इस राजनीतिक विवादों से अनजान श्रमिक असम में देश के सबसे बड़े डिटेंशन सेंटर को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। करीब 25 बीघा में फैले इस डिटेंशन सेंटर को 46 करोड़ रूपये की लागत से गोलपाड़ा के मटिया में तैयार किया जा रहा है। यह गुवाहाटी से 129 किलोमीटर की दूरी पर है, जिसके अंदर 3000 घरों के लोग रह सकते हैं। साइट पर एक सीनियर वर्कर मुकेश बासुमैत्री ने कहा- “हम इस महीने काम को खत्म कर देते, लेकिन मॉनसून के चलते हमें इसे पूरा करने में देरी हो गई। मेरी चिंता इस बात को लेकर है कि कच्चा माल समय पर मिले ताकि हम समय पर काम पूरा कर पाएं।” पीएम मोदी का बयान दिल्ली की रैली में नागरिकता कानून पर छिड़ी बहस के बीच आया है। जिसमें पड़ोसी मुस्लिम बहुल देश अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान से आए हिन्दुओं, सिख, ईसाई, पारसी और जैन को फौरन नागरिकता का प्रावधान है। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस और उसके दोस्तों, जिनमें कुछ शहरी नक्सली भी शामिल हैं, वे सभी यह झूठ फैला रहे हैं कि सभी मुस्लिमों को डिटेंशन सेंटर्स भेज दिया जाएगा। Source-HINDUSTAN

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read