अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

डीजीपी ने कहा- कुख्यात कोढ़ा गैंग पर करें कार्रवाई

डीजीपी ने कहा- कुख्यात कोढ़ा गैंग पर करें कार्रवाई रविवार की सुबह पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय कैपिटल एक्सप्रेस से कटिहार पहंुचे। अतिथि गृह पहंुचे, जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। रेलवे स्टेशन से लेकर जगह-जगह पुलिस बल की चहल कदमी बढ़ गयी थी। वे सड़क मार्ग से पूर्णिया जाने के क्रम में रौतारा थान

डीजीपी ने कहा- कुख्यात कोढ़ा गैंग पर करें कार्रवाई

Article Advertisement

डीजीपी ने कहा- कुख्यात कोढ़ा गैंग पर करें कार्रवाई रविवार की सुबह पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय कैपिटल एक्सप्रेस से कटिहार पहंुचे। अतिथि गृह पहंुचे, जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। रेलवे स्टेशन से लेकर जगह-जगह पुलिस बल की चहल कदमी बढ़ गयी थी।

Article Advertisement

वे सड़क मार्ग से पूर्णिया जाने के क्रम में रौतारा थाना का औचक निरीक्षण किया और विभिन्न अभिलेखों का भी अवलोकन किया। लगभग 15 मिनट तक थाना के निरीक्षण के बाद थानाध्यक्ष अरविंद कुमार पासवान को लूट व झपटमारी के लिए चर्चित कोढ़ा गैंग के सदस्यों को दबोचने का निर्देश दिया। उन्होंने अपराध पर रोक लगाने और शराब बिक्री पर अंकुश के लिए विशेष मुहिम चलाने का निर्देश दिया। पुलिसकर्मियों को ईमानदारी से कार्य करने का सख्त हिदायत दी। थानाध्यक्ष रौतारा से निरीक्षण के दौरान कांडों और अपराधिक घटनाओं के बारे में भी जानकारी ली। इस दौरान एएसपी भी मौजूद थे। सात बजे कटिहार रेलवे स्टेशन से उतरने के बाद अतिथि गृह में लगभग चालीस मिनट तक रूके। उन्होंने कहा कि सीमांचल के लोगों के साथ उनका विशेष लगाव रहा है। यहां के हिन्दू-मुस्लिम एकता मिसाल है। उन्होंने बदमाशों पर नकेल कसने का भी सख्त निर्देश दिया। इस दौरान एएसपी हरिमोहन शुक्ला, इंस्पेक्टर निर्मल कुमार यादवेन्दु, सहायक थानाध्यक्ष राजेश कुमार, मेजर समेत अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे। वे सीमांचल के दौरा पर आये हैं। डीजीपी के अचानक पहंुचने पर पुलिस कर्मियों में हड़कंप का माहौल रहा। HINDUSTAAN

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read