पौआखाली।
प्रखंड के पंचायतों में स्थित पैक्स, किसान सलाहकार द्वारा धान की खरीद प्रक्रिया की समुचित जानकारी किसानों को नहीं दिए जाने के कारण किसान सरकार के समर्थन मूल्य 1868रू की जगह पर बेहद कम 1200 से 1300 रुपए प्रति क्विंटल की दर से बिचौलियों को धान बेचने को विवश हैं।
डुमरिया पंचायत के कुकुरमनी निवासी किसान उपेंद्र कुमार सिन्हा उर्फ पप्पू ने बताया कि पैक्स को धान बेचने की प्रक्रिया आम किसान के लिए बेहद जटिल है।
खासकर आधी,बटाई करने वाले किसान पैक्स के झंझट में पड़ना ही नहीं चाहते हैं।
किसान धान लेकर पैक्स गोदाम पहुंचते हैं तो वहां उन्हें ऑनलाइन निबंधन की बात बताई जाती है या फिर धान की नमी के मामले का हवाला देकर वापस कर दिया जाता है।
जिससे निराश किसान स्थानीय व्यापारियों या बिचौलियों को समर्थन मूल्य से बेहद कम कीमत पर धान बेचने को विवश हो जाते हैं।
धान की कटाई शुरू होने के साथ ही यदि पंचायत किसान सलाहकार संबंधित किसानों का निबंधन ऑनलाइन करवाने में मदद करें तो किसान को कुछ सहूलियत मिल सकती है, जिसका सर्वथा अभाव है।
वही पैक्स में धान खरीद की प्रक्रिया के बाबत बताते हुए प्रखंड कृषि पदाधिकारी महावीर प्रसाद ने बताया कि पैक्स में धान खरीद की प्रक्रिया बेहद सरल है।
सबसे पहले किसान को अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पैक्स पोर्टल पर करवाना पड़ता है।
जिसमें उन्हें अपने जमीन की रसीद देनी पड़ती है।
वहीं आधी, बटाई करने वाले किसान ऑनलाइन घोषणा पत्र(एक तरह का फॉर्म जिसमें किसान द्वारा दी गई सूचना और उसके हस्ताक्षर तथा किसान सलाहकार या वार्ड सदस्य के हस्ताक्षर हों)में इसकी जानकारी देते हैं,जिसके बाद ऑनलाइन स्लिप के आधार पर संबंधित पैक्स में उनका निबंधन हो जाता है।
इसके बाद किसान पैक्स को अपना धान,जिसकी नमी अधिकतम 21% हो,बेच सकते हैं,जिसका भुगतान यथाशीघ्र उनके खाते में कर दिया जाता है।
मालिकाना हक वाले किसान जहां एक सौ से 200 क्विंटल तक मानक अनुरूप धान पैक्स को दे सकते हैं,वहीं आधी,बटाई करने वाले किसान एक सौ क्विंटल तक बिक्री कर सकते हैं।source hindustan
Article Advertisement
Seemanchal
किसान सलाहकार द्वारा धान की खरीद प्रक्रिया की समुचित जानकारी किसानों को नहीं दिए
पौआखाली। प्रखंड के पंचायतों में स्थित पैक्स, किसान सलाहकार द्वारा धान की खरीद प्रक्रिया की समुचित जानकारी किसानों को नहीं दिए जाने के कारण किसान सरकार के समर्थन मूल्य 1868रू की जगह पर बेहद कम 1200 से 1300 रुपए प्रति क्विंटल की दर से बिचौलियों को धान बेचने को विवश हैं। डुमरिया पंचायत के कुकुरमनी निवा

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Seemanchal
पूर्णिया विश्वविद्यालय की परीक्षा में बड़ा बदलाव, 3 अक्टूबर की परीक्षा हुई स्थगित; अब 9 अक्टूबर को होगा पेपर

Seemanchal

Seemanchal
कटिहार में जमीन के कागजात को लेकर बड़ा अभियान, 31 अक्टूबर तक सुधरेंगी जमाबंदी की गलतियां; जानिए किसे मिलेगा फायदा

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
