अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Sports

धुल ने दूसरी पारी में भी लगाया शतक, दिल्ली और तमिलनाडु के बीच मैच ड्रा

धुल ने दूसरी पारी में भी लगाया शतक, दिल्ली और तमिलनाडु के बीच मैच ड्रा गुवाहाटी, 20 फरवरी (भाषा) भारतीय अंडर-19 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान यश धुल ने रविवार को यहां दिल्ली की दूसरी पारी में फिर शतक जड़ दिया लेकिन तमिलनाडु ने पहली पारी की बढ़त के आधार पर चौथे दिन ड्रा रहे रणजी ट्राफी एलीट ग्रुप एच

धुल ने दूसरी पारी में भी लगाया शतक, दिल्ली और तमिलनाडु के बीच मैच ड्रा

Article Advertisement

धुल ने दूसरी पारी में भी लगाया शतक, दिल्ली और तमिलनाडु के बीच मैच ड्रा गुवाहाटी, 20 फरवरी (भाषा) भारतीय अंडर-19 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान यश धुल ने रविवार को यहां दिल्ली की दूसरी पारी में फिर शतक जड़ दिया लेकिन तमिलनाडु ने पहली पारी की बढ़त के आधार पर चौथे दिन ड्रा रहे रणजी ट्राफी एलीट ग्रुप एच मैच में तीन अंक हासिल किये।

Article Advertisement

सलामी बल्लेबाज धुल के नाबाद 113 रन तथा दूसरे सलामी बल्लेबाज ध्रुव शोरे के नाबाद 107 रन से दिल्ली ने दूसरी पारी में 60.5 ओवर में बिना विकेट गंवाये 228 रन बनाकर घोषित जिसके बाद दोनों टीम मैच ड्रॉ कराने के लिए राजी हो गईं। धुल ने सीनियर क्रिकेट में पदार्पण करते हुए दिल्ली की पहली पारी में भी 113 रन की पारी खेली थी। इस तरह धुल ने अपने पहले प्रथम श्रेणी मैच की दोनों पारियों में शतक जड़े। धुल ने रविवार को 202 गेंद में 14 चौके और एक छक्के से 113 रन बनाये जबकि शोरे ने अपनी नाबाद पारी के लिये 165 गेंद का सामना किया जिसमें 13 चौके शामिल थे। दिल्ली ने पहली पारी में 452 रन बनाये थे। इसके जवाब में तमिलनाडु ने शाहरूख खान की 194 रन की शानदार पारी और बाबा इंद्रजीत के सैकड़े से 494 रन बनाकर पहली पारी में 42 रन की बढ़त हासिल की थी जिससे उसे इस ड्रा मैच में तीन अंक मिले जबकि दिल्ली को एक अंक मिला।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read