अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Sports

दीक्षा का शानदार प्रदर्शन, टीम को अरेमको लेडीज खिताब दिलाया

दीक्षा का शानदार प्रदर्शन, टीम को अरेमको लेडीज खिताब दिलाया लंदन, 11 जुलाई (भाषा) भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर ने अंतिम चार होल में तीन बर्डी के साथ चार अंडर 69 का स्कोर बनाया और टीम की अपनी साथियों के साथ मिलकर यहां अरेमको टीम सीरीज खिताब जीता। दीक्षा ने कप्तान ओलीविया कोवान, सेरिन शिमिट और एमेच्योर ए

दीक्षा का शानदार प्रदर्शन, टीम को अरेमको लेडीज खिताब दिलाया

Article Advertisement

दीक्षा का शानदार प्रदर्शन, टीम को अरेमको लेडीज खिताब दिलाया लंदन, 11 जुलाई (भाषा) भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर ने अंतिम चार होल में तीन बर्डी के साथ चार अंडर 69 का स्कोर बनाया और टीम की अपनी साथियों के साथ मिलकर यहां अरेमको टीम सीरीज खिताब जीता।

Article Advertisement

दीक्षा ने कप्तान ओलीविया कोवान, सेरिन शिमिट और एमेच्योर एंड्रयू केल्सी के साथ मिलकर शनिवार को अपना दूसरा लेडीज यूरोपीय टूर (एलईटी) खिताब जीता। दीक्षा इसके साथ ही अदिति अशोक के बाद एक से अधिक एलईटी खिताब जीतने वाली दूसरे भारतीय महिला गोल्फर बनीं। अदिति ने यूरोपीय टूर पर तीन खिताब जीते हैं। कोवान और शिमिट का यह पहला खिताब है। दीक्षा की मौजूदगी वाली तीन पेशेवर और एक एमेच्योर खिलाड़ी की टीम का अंतिम दौर में कुल स्कोर 12 अंडर रहा। टीम ने कुल 41 अंडर 397 का स्कोर बनाकर तीन शॉट के अंतर से जीत दर्ज की। विजेता टीम को 150000 डॉलर मिले जिसमें से दीक्षा के खाते में 50000 डॉलर आए जो उनकी अब तक की सबसे बड़ी इनामी राशि है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read