अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Entertainment

दिल-लुमिनाटी इंडिया टूर 2024: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ का एक्स्ट्रा शो, जल्द उपलब्ध होंगे मुंबई-जयपुर शो के टिकट - Diljit Dosanjh Concert in India

दिल-लुमिनाटी इंडिया टूर 2024: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ का एक्स्ट्रा शो, जल्द उपलब्ध होंगे मुंबई-जयपुर शो के टिकट - Diljit Dosanjh Concert in India Diljit Dosanjh Concert in India: पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ ने अपने दिल-लुमिनाटी इंडिया टूर 2024 के बारे में अपडेट साझा किया है. उन्होंने दिल्ली में एक ए

दिल-लुमिनाटी इंडिया टूर 2024: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ का एक्स्ट्रा शो, जल्द उपलब्ध होंगे मुंबई-जयपुर शो के टिकट - Diljit Dosanjh Concert in India

Article Advertisement

दिल-लुमिनाटी इंडिया टूर 2024: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ का एक्स्ट्रा शो, जल्द उपलब्ध होंगे मुंबई-जयपुर शो के टिकट - Diljit Dosanjh Concert in India Diljit Dosanjh Concert in India: पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ ने अपने दिल-लुमिनाटी इंडिया टूर 2024 के बारे में अपडेट साझा किया है. उन्होंने दिल्ली में एक एक्स्ट्रा शो के साथ मुंबई और जयपुर के शो के टिकट के बारे में जानकारी दी है. मुंबई: पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपने बहुप्रतीक्षित कॉन्सर्ट दिल-लुमिनाटी इंडिया टूर 2024 को लेकर काफी सुर्खियों में छाए हुए हैं. आगामी शो के लिए सिंगर काफी एक्साइडेट भी है. हाल ही में उन्होंने अपने फैंस को दिल-लुमिनाटी इंडिया टूर 2024 को लेकर गुड न्यूज दी है. उन्होंने दिल्ली में एक्स्ट्रा शो की खबर देकर अपने फैंस को खुश कर दिया है. इसके अलावा पंजाबी सिंगर ने यह भी एलान किया कि वह मुंबई और जयपुर में भी परफॉर्म करेंगे और इसके टिकट जल्द आने वाले हैं. 21 सितंबर को दिलजीत ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने आगामी शो के बारे में वीडियो शेयर किए हैं. लेटेस्ट वीडियो में सिंगर म्यूजिक इक्विपमेंट के साथ अपने आगामी अपने फैंस को दिल-लुमिनाटी इंडिया टूर 2024 के बारे में बताते दिख रहे हैं. वह अपनी आवाज में गाते हुए कहते हैं,'डे टू दिल्ली, जयपुर, मुंबई टिकट वेरी सून'. दिलजीत दोसांझ की इंस्टाग्राम स्टोरी (Instagram) इसके अलावा दिलजीत ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरों की सीरीज के साथ एक पोस्ट भी शेयर किया है और कैप्शन में लिखा, 'दिल्ली के दूसरे दिन स्टेडियम में सरप्राइज - जयपुर और मुंबई में नए शो जोड़े गए, टिकट की जानकारी जल्द ही आने वाली है. दिल-लुमिनाती टूर का 24वां साल'. यह घोषणा उनके दिल-लुमिनाटी टूर को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया के बाद की गई है. इसके टिकट रिलीज होने के कुछ ही मिनट में सभी शहरों में बिक गए थे, जिससे पूरे भारत में फैंस में उत्साह और बढ़ गया है. हालांकि, सोशल मीडिया यूजर्स के एक हिस्से ने टिकटों के दाम को लेकर आलोचना भी की है. भारत में कब शुरू होगा दिलजीत दोसांझ का दिल-लुमिनाटी शो दिलजीत दोसांझ का दिल-लुमिनाटी इंडिया टूर 2024 की शुरुआत दिल्ली से होगा. 26 अक्टूबर को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में दिलजीत लाइव परफॉर्म करेंगे. इसके बाद यह टूर देश भर में हैदराबाद, अहमदाबाद, लखनऊ, पुणे, कोलकाता, बेंगलुरु, इंदौर, चंडीगढ़ का दौरा करेगा और 29 दिसंबर को गुवाहाटी में समाप्त होगा.

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read