अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Politics

दिनेश सिंह बने भारतीय मतदाता संघ(रजि.) के प्रदेश महासचिव

  दिनेश सिंह बने भारतीय मतदाता संघ(रजि.) के प्रदेश महासचिव नवमनोनित प्रदेश महासचिव दिनेश कुमार सिंह मधुबनी. जिले के राजनगर प्रखंड के सिमरी गोठ निवासी दिनेश कुमार सिंह को भारतीय मतदाता संघ(रजि.) का प्रदेश महासचिव मनोनीत किया गया है. उक्त जानकारी प्रदेश अध्यक्ष बिभूति भूषण ने प्रेस विज्ञप्ति के म

दिनेश सिंह बने भारतीय मतदाता संघ(रजि.) के प्रदेश महासचिव

Article Advertisement

  दिनेश सिंह बने भारतीय मतदाता संघ(रजि.) के प्रदेश महासचिव नवमनोनित प्रदेश महासचिव दिनेश कुमार सिंह मधुबनी. जिले के राजनगर प्रखंड के सिमरी गोठ निवासी दिनेश कुमार सिंह को भारतीय मतदाता संघ(रजि.) का प्रदेश महासचिव मनोनीत किया गया है. उक्त जानकारी प्रदेश अध्यक्ष बिभूति भूषण ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दिया. उन्होंने बताया कि तीन वर्ष के लिए इन्हें भारतीय मतदाता संघ के बिहार इकाई का प्रदेश महासचिव मनोनीत किया गया है. यह जल्द ही अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का काम करेंगे और पंचायत चुनाव के दौरान मतदाताओं को उनके अधिकार, कर्तव्य तथा दायित्व के प्रति जागरूक करके पूरे राज्य के लोगों को अपने कीमती वोट के जरिए स्वच्छ और ईमानदार पंचायत प्रतिनिधि का चुनाव करने के लिए प्रेरित करेंगे. उनके मनोनयन से संगठन को बहुत अधिक मजबूती मिलेगी. नवमनोनीत प्रदेश महासचिव दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि वर्तमान समय में भारतीय मतदाता संघ पूरे देश के 19 राज्यों में मतदाता जागरूकता को लेकर कार्य कर रही है और बिहार में भी बहुत जल्द एक मजबूत टीम तैयार की जाएगी. ताकि पंचायत चुनाव के दौरान विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से राज्य के लोग सजग होकर अपने मत का मूल्य समझते हुए विकास की सबसे मजबूत इकाई ग्राम सरकार के संचालन करने वाले मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य, सरपंच, वार्ड सदस्य और पंच का चुनाव सही तरीके से कर सकें. इनके मनोनयन पर बधाई देने वालों में बृजेश चंद्र, उदय नारायण सिंह, सतीश लाल दास, समीर मिश्रा, सुमित कुमार राउत, रौशन ठाकुर, राम बहादुर मुखिया, पप्पू पूर्वे, एवं दर्जनों लोग शामिल हैं.

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read