अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास'कभी नहीं सोचा था CM और केंद्र में मंत्री बनूंगा', जन्मदिन पर माता-पिता को याद कर रो पड़े जीतन राम मांझी, ब...Bihar Weather Tomorrow: मानसून गया, अब शुष्क हवाओं का असर, बिहार के मौसम में आया बदलाव, जानें IMD अलर्टबिहार और यूपी में बाढ़ से भारी तबाही, कई जिलों में घुसा नदियों का पानीPatna MLC Election: अनंत सिंह के विरोध के बीच नीरज कुमार से मिले नीतीश, बोले- 'अच्छे से लड़ो और जीतो'NASA की सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी बिहार की बाढ़, अंतरिक्ष से दिखा 9 दिन में गंडक का बदला हुआ रूप, आखिर क्य...एक करोड़ महिलाएं बनेंगी अब लखपति, 'समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार' योजना के तहत मिलेगा 5-5 लाख का लोनबिहार में कोसी नदी पर तैयार हो रहा देश का सबसे लंबा पुल! जल्द फर्राटा भरेंगी गाड़ियां, मिथिला-सीमांचल का सफर होगा आसानGanga Path Project: बिहार में गंगा किनारे बनेंगी 3 नई सड़कें, 219 किमी होगी लंबाई, जानिए DPR में क्या-क्या रहेगाबिहार सीमांचलः किशनगंज में अल्पसंख्यक आबादी 70 और अररिया में 40 प्रतिशत?, नई बस्तियों-धार्मिक स्थलों के तेज...Nawada News: गोविंदपुर में सीएसपी की दीवार काट 1.75 लाख की चोरीआजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास'कभी नहीं सोचा था CM और केंद्र में मंत्री बनूंगा', जन्मदिन पर माता-पिता को याद कर रो पड़े जीतन राम मांझी, ब...Bihar Weather Tomorrow: मानसून गया, अब शुष्क हवाओं का असर, बिहार के मौसम में आया बदलाव, जानें IMD अलर्टबिहार और यूपी में बाढ़ से भारी तबाही, कई जिलों में घुसा नदियों का पानीPatna MLC Election: अनंत सिंह के विरोध के बीच नीरज कुमार से मिले नीतीश, बोले- 'अच्छे से लड़ो और जीतो'NASA की सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी बिहार की बाढ़, अंतरिक्ष से दिखा 9 दिन में गंडक का बदला हुआ रूप, आखिर क्य...एक करोड़ महिलाएं बनेंगी अब लखपति, 'समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार' योजना के तहत मिलेगा 5-5 लाख का लोनबिहार में कोसी नदी पर तैयार हो रहा देश का सबसे लंबा पुल! जल्द फर्राटा भरेंगी गाड़ियां, मिथिला-सीमांचल का सफर होगा आसानGanga Path Project: बिहार में गंगा किनारे बनेंगी 3 नई सड़कें, 219 किमी होगी लंबाई, जानिए DPR में क्या-क्या रहेगाबिहार सीमांचलः किशनगंज में अल्पसंख्यक आबादी 70 और अररिया में 40 प्रतिशत?, नई बस्तियों-धार्मिक स्थलों के तेज...Nawada News: गोविंदपुर में सीएसपी की दीवार काट 1.75 लाख की चोरी

Article Advertisement

Seemanchal

गंदगी से बीमारी फैलने की आशंका

गंदगी से बीमारी फैलने की आशंका लाख प्रयास के बाद भी अस्पताल में साफ-सफाई का बेहतर इंतजाम नहीं हो पा रहा है। वैसे तो अस्पताल के अंदर में सफाई थोड़ा बहुत दिखता है। लेकिन बर्न वार्ड, सर्जिकल वार्ड के अंदर और बाहर वातावरण काफी परेशान करने वाला रहता है। सफाई कर्मचारियों की मनमानी और स्वास्थ्य अधिकारियों क

गंदगी से बीमारी फैलने की आशंका

Article Advertisement

गंदगी से बीमारी फैलने की आशंका लाख प्रयास के बाद भी अस्पताल में साफ-सफाई का बेहतर इंतजाम नहीं हो पा रहा है। वैसे तो अस्पताल के अंदर में सफाई थोड़ा बहुत दिखता है। लेकिन बर्न वार्ड, सर्जिकल वार्ड के अंदर और बाहर वातावरण काफी परेशान करने वाला रहता है। सफाई कर्मचारियों की मनमानी और स्वास्थ्य अधिकारियों के उदासीनता के कारण अस्पताल में जहां-तहां गंदगी पड़ा रहता है। इससे रोगियों और उसके परिजनों के साथ-साथ स्वास्थ्य कर्मियों को अस्पताल परिसर के चारों ओर आवासीय लोगों को काफी परेशानी होती है। रोगियों के परिजनों में सुबोध कुमार, राजकुमार, अजय कुमार, रितेश कुमार, सुनीता कुमारी ने कहा कि अस्पताल में फैली गंदगी ने अस्पताल की साख पर बट्टा लगा दिया है। अस्पताल परिसर के चारों ओर गंदगी ही दिखता रहता है। इससे अस्पताल आने जाने वाले लोगों की नजर में अस्पताल का आकर्षण दिन प्रतिदिन घट रहा है। लोगों का आरोप है कि सरकार की ओर से वार्डों व ओपीडी कक्ष के आसपास से गदंगी को हटाकर रखने के लिए लाखों रुपये का कूड़ेदान दिया गया है। लेकिन सफाई कर्मी के मनमानी के कारण कूड़ादान अस्पताल प्रबंधक द्वारा उपलब्ध कराने के बाद भी अस्पताल के सर्जिकल, मेल मेडिकल, फिमेल मेडिकल, बर्न वार्ड, बच्चा वार्ड, एसएनसीयू , प्रसव वार्ड से निकाले गये गंदगी व मेडिकल कचरा को जहां-तहां काफ ी देर तक फे क दिया जाता है। काफी देर के बाद उस कचड़ा को भी हटाते कर अस्पताल परिसर में टीबी इकाई, रोगियों का भोजनालय के पास, प्रसव वार्ड के पीछे, जिला दवा भंडार केंद्र के पीछे फेक दिया जाता है। हर दिन गंदगी का निपटारा नहीं होने से कूड़ा कड़कट सड़ने लगता है। उससे दुर्गंध निकलने लगता है। मामले में सीएस डॉ. मुरर्तजा अली के सरकारी नंबर पर रिंग बजती रही लेकिन उन्होंने फोन रिसिव नहीं किया। जबकि डीएस का मोबाइल स्विच ऑफ मिल रहा था। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read