देखिए डीएम साहब , सीओ नें नहीं कराया जल निकासी तो आमलोगों नें कर दिया वोट बहिष्कार की घोषणा *एक जनप्रतिनिधि नें हीं किया है पुलिया को जाम, लोग कर रहे हैं प्राथमिकी दर्ज करने की मांग* बछवाड़ा (बेगूसराय) जल जमाव की समस्या एवं जल निकासी के साधन को अवरूद्ध कर जनप्रतिनिधियों एवं उसके गुर्गों के द्वारा अतिक्रमण करते हुए दुकान बनाए जाने से आक्रोशित ग्रामीणों नें शुक्रवार को पंचायत चुनाव में वोट बहिष्कार करने की घोषणा कर दी।
रानी 1 पंचायत के वार्ड संख्या तीन, एवं एक के सैकड़ों मुहल्ले वासियों नें रेलवे गुमटी सं 22 बी के समीप पहुंच कर शुक्रवार को पुलिया अतिक्रमणकारियों व प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
स्थानीय निवासी नूतन देवी, सुशील देवी, उर्मिला देवी, सावित्री देवी एवं सुरजी देवी समेत अन्य पीड़ित ग्रामीणों नें बताया कि कुव्यवस्था के कारण उत्पन्न हुए जलजमाव की समस्या तो आप नें सुनी होगी, लेकिन मुहल्ले के सैकड़ों घर आंगनों में तीन माह से हो रहे घुटने भर पानी के जलजमाव का कारण यदि स्वयं जनप्रतिनिधि हो तो हम आम लोग आखिर क्या करेंगे?
वार्ड संख्या 3,1 एवं 2 के आंशिक भाग में निवास करने वाले लगभग 500 परिवारों के लोग भयंकर जलजमाव के कारण विगत तीन माह से बाढ़ की नौबत झेल रहे हैं।
जरूरी काम से अपने घरों से निकलने वाले लोगों को घुटने भर पानी में जान जोखिम में डालकर आवागमन करने को बिवशता है।
हालांकि एकाध परिवारों नें अपने घरों से चचरी बनाकर आवाजाही का विकल्प अख्तियार किया है।
मगर शेष लोगों के लिए समस्या सुनने वाला कोई नहीं है।
उक्त मुहल्ले में रहने वाले विनय कुमार महतो, संजीव कुमार झा, राजीव झा, मुन्ना शर्मा आदि लोगों नें बताया कि यह समस्या स्वयं उत्पन्न नहीं हुई है बल्कि पंचायत समिति सदस्य सिकन्दर कुमार, अरूण महतो, सहित अन्य लोगों नें अपने नीजी स्वार्थ को सिद्ध करने के लिए जल निकासी हेतु बने पुलिया को छतिग्रसत कर उसके उपर दुकान बना दिया गया है।
जिसके कारण उक्त मुहल्ले की जलनिकासी पुरी तरह ठप हो गई है।
अब स्थिति यह है कि पुरा मुहल्ला लगभग तीन माह से झील में तब्दील है।
मामले को लेकर ग्रामीणों नें इसकी शिकायत अंचलाधिकारी बछवाड़ा, जिलाधिकारी बेगूसराय एवं लोक शिकायत निवारण कार्यालय में किया है।
आम लोगों की शिकायत पर सीओ बछवाड़ा नें औपचारिकता पूरी करते हुए राजस्व कर्मचारी को भेज कर स्थल निरीक्षण करते हुए जांच प्रतिवेदन मांगा था।
राजस्व कर्मचारी को जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए कहा है कि दुकानदार मो० अकबर, मो० अनवर, धर्मदेव पंडित एवं अरूण महतो के द्वारा पुलिया को अतिक्रमित कर जल निकासी को अवरूद्ध करने का आरोप लगाया है।
हालांकि स्थानीय लोगों नें अंचल कर्मी के जांच प्रतिवेदन पर पक्षपात करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि जलनिकास अवरूद्ध करने वाले सफ़ेद पोश जनप्रतिनिधि को बचाया गया है।
बावजूद इसके जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत किए कई दिनों गुजर जाने के बाद भी जल निकासी की दिशा में सकारात्मक पहल अंचलाधिकारी बछवाड़ा द्वारा नहीं की गई है।
ग्रामीण रतन कुमार, परमानंद महतो, परमेश्वर महतो, मिलन महतो, अजबलाल महतो, सुखो महतो, बिल्टु साह, अरविंद कुमार महतो,अमरेश कुमार, सागर महतो, कारी यादव व रामजनी देवी आदि सहित सैकड़ों मुहल्ले वासियों नें पंचायत चुनाव में वोट बहिष्कार करने की घोषणा करते हुए अविलंब जलनिकासी की मांग जिला प्रशासन से की है।
Article Advertisement
Politics
देखिए डीएम साहब , सीओ नें नहीं कराया जल निकासी तो आमलोगों नें कर दिया वोट बहिष्कार की घोषणा
देखिए डीएम साहब , सीओ नें नहीं कराया जल निकासी तो आमलोगों नें कर दिया वोट बहिष्कार की घोषणा *एक जनप्रतिनिधि नें हीं किया है पुलिया को जाम, लोग कर रहे हैं प्राथमिकी दर्ज करने की मांग* बछवाड़ा (बेगूसराय) जल जमाव की समस्या एवं जल निकासी के साधन को अवरूद्ध कर जनप्रतिनिधियों एवं उसके गुर्गों के द्

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें

Politics
SIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाब

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
