अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

डीएम ने छुआछूत मामले दिया जांच का आदेश

डीएम ने छुआछूत मामले दिया जांच का आदेश विशनपुर बाजार में महादलितों के साथ भेदभाव व छुआछूत मामले को डीएम हिमांशु शर्मा ने गंंभीरता से लिया है। मामले में उन्होंने जिला कल्याण पदाधिकारी व नोडल पदाधिकारी को जांच का आदेश दिया है। डीएम से निर्देश मिलने के बाद जिला कल्याण पदाधिकारी केके मिश्र विशनपुर बाजार

डीएम ने छुआछूत मामले दिया जांच का आदेश

Article Advertisement

डीएम ने छुआछूत मामले दिया जांच का आदेश विशनपुर बाजार में महादलितों के साथ भेदभाव व छुआछूत मामले को डीएम हिमांशु शर्मा ने गंंभीरता से लिया है। मामले में उन्होंने जिला कल्याण पदाधिकारी व नोडल पदाधिकारी को जांच का आदेश दिया है।

Article Advertisement

डीएम से निर्देश मिलने के बाद जिला कल्याण पदाधिकारी केके मिश्र विशनपुर बाजार पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल की। जांच पदाधिकारी महादलित परिवारों से भी मिले, जिन्होंने भेदभाव की शिकायत की थी। वहीं जांच पदाधिकारी उन दुकानदारों से भी मिले जिन पर भेदभाव व छुआछूत का आरोप लगाया गया था। दोनों पक्षों के साथ एक बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में दोनों पक्षों को मिलाया गया। वही जांच पदाधिकारी ने दुकानदारों को स्पष्ट रूप से निर्देश देते हुए कहा कि इस तरह की हरकत दोबारा नहीं हो। दोबारा इस प्रकार की शिकायत मिली तो प्राथमिकी दर्ज की जायेगी। वहीं अधिकारियों की मौजूदगी में महादलित परिवार के लोगों ने होटलो मेें खाना भी खाया और सैलून में बाल-दाढ़ी भी बनाया गया। इस मौके पर विशनपुर ओपी प्रभारी वेदानंद सिंह भी मौजूद थे। इधर जेएमएम के प्रदेश संयोजक शुकल मुर्मू व महादलित विकास मंच के जिलाध्यक्ष शिवनाथ मल्लिक के नेतृत्व में एक दर्जन से अधिक महादलित परिवार के लोग डीएम से मिलने पहुंचे थे। डीएम से मिलकर एक मांग पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगायी। आवेदन दिये जाने के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम हिमांशु शर्मा ने जांच टीम का गठन किया। इसके बाद जांच टीम को कोचाधामन के विशनपुर भेजा गया। विशनपुर बाजार में एक सौ महादलित परिवारों को सार्वजनिक स्थलो पर आने जाने से रोकने, होटलों में खाने पीने व नाई की दुकान में बाल-दाढ़ी बनाने से रोकने का फरमान जारी किया गया था। मामला कोचाधामन प्रखंड के विशनपुर वार्ड नंबर एक का था। यहां रहने वाले 34 महादलित परिवारों के लोग इस समस्या से जूझ रहे हैं। HINDUSTAAN

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read