अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Politics

डी एम के नेता जे अनबझगन की कोरोना से चेन्नई में हुई मौत

जे अनबझगन को 3 जून से सांस लेने में बढ़ती परेशानी के कारण वेंटीलेटर पर रखा गया था तमिलनाडु के विधायक जे अनबझगन की आज सुबह चेन्नई के अस्पताल में कोरोना वायरस की वजह से मृत्यु हो गयी। डी एम के पार्टी के 61 वर्षीय नेता, जे अनबझगन को 2 जून को सांस लेने में तकलीफ के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस

डी एम के नेता जे अनबझगन की कोरोना से चेन्नई में हुई मौत

Article Advertisement

जे अनबझगन को 3 जून से सांस लेने में बढ़ती परेशानी के कारण वेंटीलेटर पर रखा गया था तमिलनाडु के विधायक जे अनबझगन की आज सुबह चेन्नई के अस्पताल में कोरोना वायरस की वजह से मृत्यु हो गयी। डी एम के पार्टी के 61 वर्षीय नेता, जे अनबझगन को 2 जून को सांस लेने में तकलीफ के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Article Advertisement

अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनका कोरोना टेस्ट हुआ जिसके बाद उन्हें कोरोना पॉजिटिव पाया गया। 3 जून से साँस लेने में बढ़ती तकलीफ के कारण उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया था। डॉक्टर रेला हॉस्पिटल के अनुसार जे अंबाजगन की हालत आज सुबह काफी ख़राब हो गयी थी। अस्पताल के दिए बयान के अनुसार उन्हें ऑक्सीजन की काफी ज्यादा जरुरत पड़ गयी थी और उनका हृदय भी धीरे धीरे काम करना बंद कर रहा था। इन सब के साथ उन्हें किडनी की भी समस्या पहले से थी जो आज सुबह और भी ज्यादा खराब हो गयी। डी एम के पार्टी, जो तमिलनाडु में विपक्षी पार्टी है, ने उनके नेता जे अनबझगन के अस्पताल में भर्ती होने के बाद राज्य सरकार पर कोरोना से लड़ाई में विफल होने का आरोप लगाया था। डी एम के पार्टी ने कहा था की राज्य सरकार कोरोना वायरस से लड़ने में बिलकुल नाकाम रही है और राज्य की हालात दिन प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। राज्य की ए आई डी एम के पार्टी की सरकार ने आरोप लगाया की, जे अनबझगन कोरोना की चपेट में एम के स्टालिन के कार्यक्रम में हिस्सा लेने की वजह से आए। एम के स्टालिन के कार्यक्रम में लॉक डाउन की वजह से फंसे लोगो को राहत सामग्री बांटी जा रही थी। तमिलनाडु में कोरोना की वजह से हुई किसी बड़े नेता की ये पहली मृत्यु है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read