अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Politics

पीएम मोदी के बर्थडे पर CM योगी ने किया प्रदर्शनी का शुभारंभ, मायावती ने दी बधाई; डिप्‍टी CM बृजेश पाठक ने किया रक्‍तदान

पीएम मोदी के बर्थडे पर CM योगी ने किया प्रदर्शनी का शुभारंभ, मायावती ने दी बधाई; डिप्‍टी CM बृजेश पाठक ने किया रक्‍तदान प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के जन्‍मदिन पर आज प्रदेश भर में बीजेपी ने कार्यक्रम आयोजित किए हैं। पार्टी ने आज से ही सेवा पखवारा की शुरुआत की है तो 2 अक्‍टूबर को राष्‍ट्रपिता महात्‍म

पीएम मोदी के बर्थडे पर CM योगी ने किया प्रदर्शनी का शुभारंभ, मायावती ने दी बधाई; डिप्‍टी CM बृजेश पाठक ने किया रक्‍तदान

Article Advertisement

पीएम मोदी के बर्थडे पर CM योगी ने किया प्रदर्शनी का शुभारंभ, मायावती ने दी बधाई; डिप्‍टी CM बृजेश पाठक ने किया रक्‍तदान प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के जन्‍मदिन पर आज प्रदेश भर में बीजेपी ने कार्यक्रम आयोजित किए हैं। पार्टी ने आज से ही सेवा पखवारा की शुरुआत की है तो 2 अक्‍टूबर को राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी की जयंती तक चलेगा।

Article Advertisement

इस बीच सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने लखनऊ में प्रधानमंत्री के जीवन के विविध पहलुओं से परिचय कराती छाया चित्र प्रदर्शनी 'कहानी भारत मां के सच्चे सपूत की' का शुभारंभ किया। पूर्व सीएम और बसपा सुप्रीमो मायावती सहित तमाम वरिष्‍ठ नेताओं ने भी पीएम मोदी को बधाई दी है। लखनऊ में डिप्‍टी सीएम बृजेश पाठक ने इस मौके पर रक्‍तदान किया। सीएम योगी ने पीएम मोदी को जन्‍मदिन की बधाई देते हुए एक ट्वीट में लिखा- 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' के शिल्पी, 'अंत्योदय' हेतु राष्ट्र आराधना में सतत रत, यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई! प्रभु श्री राम मां भारती के परम उपासक आदरणीय प्रधानमंत्री जी को दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें।' सीएम योगी ने इस मौके पर 'एक भारत-श्रेष्‍ठ भारत' शीर्षक से एक लेख भी लिखा है। उन्‍होंने अपने ट्विटर हैंडल पर इस लेख को पोस्‍ट भी किया है। पूर्व मुख्‍यमंत्री और बसपा सु्प्रीमो मायावती ने भी प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को जन्‍मदिन की बधाई दी और उनके स्‍वस्‍थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। उन्‍होंने एक ट्वीट में लिखा-'प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को उनके 72वें जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें तथा उनके स्वस्थ्य व दीर्घायु जीवन की कामना।'  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read