अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Politics

कोविड-19: रीजीजू ने एक महीने का वेतन दान में दिया

नयी दिल्ली, 29 मार्च खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाजपा सांसदों को दिये गये निर्देश के बाद अपनी ओर से योगदान करते हुए कोविड-19 से लड़ने के लिये एक महीने का वेतन दान में दिया। मोदी ने कोविड-19 महामारी के खिलाफ देश की लड़ाई के लिये भाजपा के सभी सांसदों को अपनी सांस

कोविड-19: रीजीजू ने एक महीने का वेतन दान में दिया

Article Advertisement

नयी दिल्ली, 29 मार्च खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाजपा सांसदों को दिये गये निर्देश के बाद अपनी ओर से योगदान करते हुए कोविड-19 से लड़ने के लिये एक महीने का वेतन दान में दिया। मोदी ने कोविड-19 महामारी के खिलाफ देश की लड़ाई के लिये भाजपा के सभी सांसदों को अपनी सांसद निधि से एक करोड़ रूपये का योगदान देने को कहा था।

Article Advertisement

रीजीजू ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आपदा प्रबंधन क्षमताओं को मजबूत करने और नागरिकों की सुरक्षा पर अनुसंधान को प्रोत्साहित करने के लिए प्रधानमंत्री नागरिक सहायता एवं आपात स्थिति राहत कोष की घोषणा की। इसमें कम राशि के दान को भी स्वीकार किया जाता है। चलो हम भी अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिये भारत को स्वस्थ और समृद्ध बनाने में अपना योगदान करते हैं। मैंने अपना एक महीने का वेतन दान कर दिया है। ’’ उन्होंने लिखा, ‘‘साथ ही जिला प्रशासन से संपर्क में हूं और कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में आपात मेडिकल किट खरीदने के लिये मेरी सांसद निधि का इस्तेमाल करने के लिये नोडल अधिकारी को अधिकृत कर दिया है। ’’

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read